आमजन 9501131800 पर मिस कॉल देकर योग दिवस के लिए करें पंजीकरण

करनाल, 6 जून।  नगराधीश मोनिका ने बताया कि हरियाणा में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 को एक भव्य और सफल आयोजन बनाने के उद्देश्य से आयुष विभाग हरियाणा द्वारा जनभागीदारी बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस पहल के तहत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में अधिकतम जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक फोन नंबर 9501131800 जारी किया गया है। इस नंबर पर मिस कॉल देने से इच्छुक प्रतिभागी स्वचालित रूप से पोर्टल पर व्यक्तिगत श्रेणी के तहत पंजीकृत हो जाएंगे। पंजीकरण के बाद, प्रतिभागी अपनी प्रोफाइल को अपडेट करने और अतिरिक्त जानकारी प्रदान करने के लिए http://www.internationalyogadayhry.in/ पर लॉग इन कर अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योग न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह तनाव कम करने और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में भी सहायक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को एक यादगार और प्रेरणादायक कार्यक्रम बनाने के लिए हरियाणा सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह पहल योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *