नीलोखेड़ी विधायक और मेयर ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन
नीलोखेड़ी/करनाल, 5 जून।
 नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी और नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने वीरवार को नीलोखेड़ी के गांव झंझाड़ी में करीब 40 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र गांव के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र गांव के लिए तथा आसपास के गांवों के लिए एक बहुउद्देशीय सुविधा के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र सामाजिक आयोजनों, बैठकों और विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक आदर्श स्थान प्रदान करेगा, जिससे गांव में एकजुटता और भाईचारा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नॉन-स्टॉप विकास कार्य किए जा रहे हैं तथा प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मेयर रेनू बाला गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के सामुदायिक केंद्र न केवल बुनियादी सुविधाएं प्रदान करते हैं, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि झंझाड़ी का यह नया सामुदायिक केंद्र ग्रामीणों के जीवन को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
इस कार्यक्रम के बाद नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी और नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर वार्ड की पार्षद सुदेश रानी, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष कोच और बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे, जिन्होंने इस आधुनिक सुविधा के लिए विधायक और मेयर का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि यह सामुदायिक केंद्र उनके सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन को समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *