धार्मिक स्थलों की यात्रा अच्छे संस्कार और विचारों में परिवर्तन लाने में मदद करती : प्रमोद मंगला
श्रद्धालुओं ने बढ़चढक़र लिया भाग, जय श्री श्याम के जयघोष के साथ बस यात्रा हुई रवाना
करनाल, 31 मई   : श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति की ओर से हर माह की भांति इस बार भी अग्रोहा धाम, श्री सालासर बालाजी, श्री खाटू श्याम धाम के लिए बस यात्रा रवाना हुई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़चढक़र भाग लिया। समिति के अध्यक्ष प्रमोद मंगला, मुख्य सेवक विकास गर्ग व अन्य सदस्यों द्वारा विधि-विधान से नारियल फोडक़र बस यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। जय श्री श्याम, हारे के सहारे की जय जयघोष के साथ बस यात्रा रवाना हुई। इस अवसर पर प्रमोद मंगला ने कहा कि जो भी व्यक्ति बाबा श्याम के दर्शन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस कलयुग में श्याम बाबा अपने भक्तों के लिए सहारा बन रहे है। हमें अपने बुजुर्गो व बच्चों को धार्मिक यात्राएं करवानी चाहिए। धार्मिक यात्रा से मन को शांति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। धार्मिक स्थलों की यात्रा अच्छे संस्कार और विचारों में परिवर्तन लाने में मदद करती है। यात्रा के दौरान, आप विभिन्न धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं को जान सकते हैं, जो आपके दृष्टिकोण और मूल्यों को आकार दे सकते हैं। वहीं मुख्य सेवक विकास गर्ग ने कहा कि श्री श्याम बालाजी दर्शन सेवा समिति पिछले कई वर्षों से नि:स्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा करवा रहे है। इस बार अग्रोहा धाम, श्री सालासर बालाजी, श्री खाटू श्याम धाम के लिए बस यात्रा रवाना हुई है। समिति की तरफ से श्रद्धालुओं के खान-पान व रहने के लिए उचित व्यवस्था की जाती है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रमोद मंगला, मुख्य सेवक विकास गर्ग, संजीव मित्तल, योगेंद्र शर्मा, ममता रानी व आशा रानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *