कुवि के भू-भौतिकी विभाग में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून
कुरुक्षेत्र, 31 मई।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार केयू के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मई 2025 से जारी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का जियोफिजिक्स विभाग अप्लाईड जियोफिजिक्स में मास्टर डिग्री प्रदान करने वाले भारत के बहुत कम संस्थानों में से एक है। कुवि के जियोफिजिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. भगवान सिंह चौधरी ने बताया कि भूभौतिकी क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए अकादमिक, अनुसंधान एवं व्यावसायिक अवसर उपलब्ध है। जियोफिजिक्स एक व्यापक और बहुआयामी विषय है, जिसमें विज्ञान, गणित और पृथ्वी विज्ञान का समन्वय होता है।
प्रो. भगवान सिंह चौधरी ने बताया कि यह विभाग अप्लाईड जियोफिजिक्स में 1985 से एमएससी (टेक्नालॉजी) इन अप्लाईड जियोफिजिक्स की डिग्री प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस तीन वर्षीय मास्टर डिग्री में व्यावहारिक कार्य, क्षेत्र प्रशिक्षण, सेमिनार और मजबूत उद्योग संपर्क पर अत्यधिक जोर दिया जाता है। विभाग के छात्रों को ओएनजीसी, सीएसआईआर-एनजीआरआई, भूजल बोर्ड, एमईसीएल आदि जैसे संगठनों के साथ भूभौतिकीय क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है तथा ताकि विभिन्न भूभौतिकीय उपकरणों को संभालने में उनके कौशल को बढ़ाया जा सके और उद्योग में नवीनतम जानकारी प्राप्त की जा सके।
उन्होंने बताया कि विभाग में अनुसंधान के प्रमुख क्षेत्र में भूकंपीय और सुनामी खतरे का आंकलन, मजबूत गति भूकंप विज्ञान, क्षीणन, जल संसाधन सर्वेक्षण के लिए रिमोट सेंसिंग और जीआईएस अनुप्रयोग शामिल हैं, जिसमें जल संसाधन, वाटरशेड प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और भू-पर्यावरण अध्ययन, मैग्नेटो टेल्यूरिक, थर्मल, हिमालयी ऑरोजेन और हिमालयी टेक्टोनिक्स के इतिहास का अध्ययन किया जाता है। विभाग में सोसाइटी फॉर एक्सप्लोरेशन जियोफिजिसिस्ट (एसईजी) यूएसए, सोसाइटी फॉर पेट्रोलियम जियोफिजिसिस्ट (एसपीजी) ओएनजीसी है जो कि एकेडमिक-उद्योग को जोड़ता है तथा यह छात्रों की प्लेसमेंट में मदद करता है।
कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार एमएसएसी टेक्नोलॉजी इन एप्लाइड जियोलॉजी की 25 सीटों के लिए ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 24 मई 2025 से शुरू हो चुकी है तथा विद्यार्थी 15 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जियोफिजिक्स विभाग में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2025 रात्रि 23ः59 बजे तक है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की दाखिला सम्बन्धी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्पडेस्क भी गठित किया गया है।

बॉक्स
प्लेसमेंट के पर्याप्त अवसर

विभाग के छात्र ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड जैसी नवरत्न कंपनियों सहित सीएसआईआर-नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी, इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च और राष्ट्रीय, बहुराष्ट्रीय कंपनियां जैसे शालम्बर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, केयर्न एनर्जी, सीजीजी-वेरिटास, पैराडाइम जियोफिजिकल, पोलारकस, अल्फा-जियो, फुग्रो आदि में प्लेसमेंट पा चुके हैं। विभाग के छात्र बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में केंद्रीयध्राज्य भूजल बोर्ड, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, परमाणु खनिज प्रभाग, राज्य रिमोट सेंसिंग केंद्रों और शिक्षण संकाय के रूप में भी काम कर रहे हैं। कई छात्र आईआईट रूड़की, सीएसआईआर-एनजीआरआई और विदेशों के विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से भी अपना शोध करते हैं। विभाग के पास एक बहुत मजबूत पूर्व छात्रों का नेटवर्क भी है जिसका उद्देश्य विभिन्न सरकार में काम कर रहे पूर्व छात्रों के बीच घनिष्ठ संपर्क विकसित करना है। इससे संगठनों, संस्थानों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों, अनुसंधान संस्थानों आदि और छात्रों को उद्योग की विभिन्न आवश्यकताओं के अनुसार खुद को तैयार करने के लिए बेहतर तरीके से अवगत कराया जा सकता है।

एजुकेशन में शिक्षा ग्रहण करने के बाद विद्यार्थियों के लिए कॅरियर की संभावनाएं अधिकः प्रो. ज्योति खजूरिया

कुरुक्षेत्र, 31 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार केयू के विभिन्न विभागों एवं संस्थानों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 मई 2025 से जारी है।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की स्थापना 1963 में हुई थी। यह भारत में शिक्षक शिक्षा, विशेष शिक्षा और शैक्षिक अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता है। इसकी स्थापना एनसीटीई से पहले हुई थी। विभाग द्वारा चार पाठ्यक्रम एम.एड. (सामान्य), एम.एड. (विशेष), बी.एड. (विशेष) और एम.ए. शिक्षा चलाए जा रहे हैं। एम.एड. (विशेष) (वी.आई.) में 15 सीटें, बी.एड. (विशेष) (वी.आई.) में 30 सीटें तथा एम.ए. शिक्षा में 15 सीटों के लिए आवेदक 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैैं। एम.एड. (सामान्य) में 30 सीटों के लिए प्रवेश कार्यक्रम और अन्य जानकारी बाद में अधिसूचित की जाएगी।
विभाग की अध्यक्ष प्रो. ज्योति खजूरिया ने बताया कि विभाग के पूर्व छात्रों ने कुलपति, प्रशासन (राष्ट्रीय संस्थानों/संगठनों में) डीन, प्रोफेसर और अन्य प्रतिष्ठित पदों (राज्य लोक सेवा आयोग) के रूप में देश और विदेश में अकादमिक और प्रशासनिक नेतृत्व प्रदान किया है। एजुकेशन में शिक्षा ग्रहण करने के बाद विद्यार्थियों के लिए भविष्य में कॅरियर की संभावनाएं अधिक हैं। इसके बाद विद्यार्थी शिक्षक, पाठ्यक्रम डेवलपर, सामग्री डेवलपर, विशेष शिक्षक, संसाधन कक्ष शिक्षक, ब्रेल प्रशिक्षक क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य और बाहर भी विभिन्न स्तरों पर शिक्षण पदों पर छात्रों को रखा गया। साथ ही, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में विशेष शिक्षक/शिक्षक के रूप में विशेष शिक्षा कार्यक्रम में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट प्रदान की जा रही है। यहां से शिक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों की एनसीटीई, आरसीआई, डीआईईटी और यूजीसी मान्यता प्राप्त संस्थानों में शिक्षा और शिक्षाशास्त्र विषयों में प्रिंसिपल/सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति प्राप्त की है। विभाग द्वारा छात्रों को शिक्षा की सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जा रही है। विभाग में संसाधन कक्ष, सेमिनार कक्ष, पुस्तकालय सह मनोविज्ञान प्रयोगशाला, शैक्षिक प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, आईसीटी उपकरण है जो पूर्णतया आधुनिक है।
प्रो. ज्योति खजूरिया   ने बताया कि शिक्षा विभाग के छात्र लगातार प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे कि यूजीसी नेट, एचटीईटी, सीटीईटी और अन्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर की पात्रता और भर्ती परीक्षाओं में उत्तीर्ण होते हैं, जो विभाग की शैक्षणिक कठोरता और शिक्षक शिक्षा में उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कुवि के लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया 24 मई 2025 से शुरू हो चुकी है तथा विद्यार्थी 15 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम.एड. (सामान्य) में 30 सीटों के लिए प्रवेश कार्यक्रम और अन्य जानकारी बाद में अधिसूचित की जाएगी। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार विद्यार्थियों की दाखिला सम्बन्धी जानकारी के लिए ऑनलाइन हेल्पडेस्क भी गठित किया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *