हिसार। Haryana News: शुक्रवार सुबह छह बजे रेड स्क्वेयर मार्केट में स्थित शिव मंदिर में किसी ने आइजी ऑफिस के नाम एक पत्र रख दिया। पत्र के लिफाफे पर अलाकुंता समपथ, निजामाबाद, तेलंगाना लिखा है। मंदिर के पुजारी सुरेश ने पत्र देखा तो पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने पत्र चेक किया तो उसमें देशभर से 100 लोगों को अगवा कर पाकिस्तान व दुबई भेजने का जिक्र था। जिस व्यक्ति ने पत्र लिखा है उसने अपना नाम नहीं लिखा। मामले की गंभीरता को देखते हुए लेटर को उच्चाधिकारियों के पास भेजा गया।
आला अधिकारियों ने सच्चाई जानने को टीम गठित कर दी है। साथ ही जिन अगवा किए गए लोगों के नाम पत्र में लिखे हैं उन राज्यों व शहरों की पुलिस को भी पत्र भेजकर जानकारी जुटाने को कहा है। पत्र में हिसार के सुमित गर्ग को अगवा करने का जिक्र है। इस बारे में पुलिस ने पता लगाया तो चार से पांच सुमित नाम के युवक मिले जो मिसिंग थे।

पत्र के मुख्य अंश

पत्र में लिखा है कि मैं अपना नाम नहीं बताऊंगा। आपके शहर से हमने पांच से दस लोगों को उठाया। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से करीब 80 से 100 लोगों को उठाया। हम 2018 से ये काम कर रहे हैं, जिसमें हमारी मदद फतेहाबाद का परिवार कर रहा है। ये लोग टारगेट ढूंढकर देते थे। लड़की व लड़के प्यार में या पैसे के लेनदेन में फंसाते थे और टारगेट पर दबाव बनाते। यह सारी जानकारी उनके लीडर के पास रहती थी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *