हिसार। Haryana Weather Update: प्रदेश में नौतपा इस पर नहीं तपा। 2024 के मुकाबले इस साल 11 डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञानी ने शनिवार को भी प्रदेश के 17 जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की है। साथ ही दो जून से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 

इससे प्रदेश में लगातार वर्षा होने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो तापमान के बढ़ने के कारण ही धूल का तूफान उठता है। इस साल आए तूफान का कारण भी तापमान का बढ़ना था। 

पिछले वर्ष यह तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा था। वहीं इस साल नौतपा शुरू होने से पहले ही वर्षा शुरू हो गई थी। ज्योतिषाचार्य की मानें तो 25 मई से नौतपा शुरू होता है। इस दौरान गर्मी अधिक होती है लेकिन इस साल वर्षा ने तापमान को 36 डिग्री के आसपास रखा हुआ है। नौतपा को खत्म होने में अब तीन दिन बचे है, मगर तापमान ज्यादा बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
साथ ही दो जून से नया पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव होगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ ने बताया कि 31 मई से 2 जून तक हवा में बदलाव उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। 

परंतु दो जून से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है। इससे दो जून रात्रि से चार जून के दौरान राज्य में कई जगह गरज चमक के साथ हल्की वर्षा की संभावना है
2011 से 2025 के बीच यह सातवीं बार हो रहा है कि जब नौतपा का प्रभाव न के बराबर रहने का अनुमान है। वर्ष 2011, 2014, 2015, 2021, 2022 और 2023 में प्रभाव कम रहा था। ज्योतिषाचार्य पं. कृष्ण शर्मा के मुताबिक 25 मई से सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है और दो जून तक इसी में रहेगा। ऐसे में लू नहीं चलेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *