सालवन गांव से लौटते समय मुख्यमंत्री का काफिला अचानक गांव फफड़ाना व जलमाना में रुका

ग्रामीणों का जाना हालचाल, युवाओं ने ली मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी

करनाल 29 मई – मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज असंध के गांव सालवन में आयोजित राज्य स्तरीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह से लौटते वक्त गांव फफड़ाना व जलमाना में अचानक अपना काफिला रुकवाया और ग्रामीणों से मिले। अचानक अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर ग्रामीण उत्साहित नजर आए। ग्रामीण उनके सौम्य स्वभाव व सादगी के कायल हो गए। मुख्यमंत्री ने लोगों का हाल चाल जाना और बच्चों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

श्री नायब सिंह सैनी ने अपना काफिला रूकवा कर फफड़ाना गांव में पेड़ के नीचे बैठे ग्रामीणों के पास पहुंचे तथा उनका कुशलक्षेम जाना और विकास कार्यों पर चर्चा की। इसके बाद करनाल आते समय अचानक जलमाना गांव में मुख्य बस अड्डे के आगे काफिला रुकवाया और ग्रामीणों तथा दुकानदारों से बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने आम आदमी की तरह ग्रामीणों के बीच खड़े होकर बातचीत की। लोगों का कहना था कि इस प्रकार मुख्यमंत्री का सादगी और अपनेपन के भाव के साथ उनसे मिलना उनके मिलनसार व्यक्तित्व की झलक दिखाता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *