हरियाणा के निकाय मंत्री कमल गुप्ता आज पार्टी कार्यालय में जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। निकाय मंत्री पहली बार जनता दरबार लगा रहे हैं। हालांकि अभी तक प्रदेश में केवल अनिल विज ही जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते थे, लेकिन परंतु पार्टी हाईकमान ने वर्ष 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए मंत्रियों को जनता की शिकायतें सुनने के आदेश दिए हैं।

दोपहर 12 बजे लगेगा दरबार
हिसार में भाजपा कार्यालय में मंत्री कमल गुप्ता का जनता दरबार दोपहर करीब 12 बजे शुरू होगा, जो कि करीब डेढ़ बजे तक चलेगा। अभी तक कमल गुप्ता केवल पार्टी कार्यकर्ताओं की ही समस्याओं का समाधान करने के लिए शनिवार को मीटिंग लिया करते थे, लेकिनॉ अब आम जनता की समस्याओं को भी दूर करेंगे।

जनता दरबार में उठ सकता है मामला
कमल गुप्ता के समक्ष शहर के लोग उनके ही महकमें में प्रॉपर्टी सर्वे की खामियों का मामला उठा सकते हैं। शहर में करीब 36 हजार प्रॉपर्टी को मैच करने का प्रयास किया जा रहा है। याशी कंपनी के सर्वे से लोगों को काफी मुश्किलें उठानी पड़ रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *