हरियाणा के हिसार में छात्र की युवकों ने अपने घर ले जाकर पिटाई कर दी। युवकों ने उसकी कमर पर चाकू मार दिया। दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी, जिसमें समझौता भी हो गया था। पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

किताबें लेने गया था युवक
दक्ष निवासी सरसाना ने बताया कि वह गांव में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। 29 दिसंबर को वह पुस्तकें लेने के लिए जाट कॉलेज के पास आया था। करीब 1 बजे जब वह पुस्तकें खरीद कर वापस घर जाने लगा तो उसी समय निहाल वासी कृष्णा नगर हिसार अपने दोस्तों के साथ तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पर आया। निहाल और उसके पांच दोस्तों ने मुझे कहा कि पुरानी बात पर अपना राजीनामा हो चुका है। अभी घर चल कर बातें करते हैं, जिस पर मैं उनके साथ चल पड़ा।

घर के बाहर खड़े थे लड़के
पीड़ित ने बताया कि जब वह कृष्णा नगर में निहाल के घर के पास पहुंचे तो वहां पर 7-8 लड़के और खड़े थे। यहां निहाल ने मोटरसाइकिल से उतार कर उसकी बाईं आंख के नीचे मुक्का मारा। जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद निहाल ने कमर में ईंट और चाकू मारे। निहाल के दोस्त जिनमें दीक्षांत व अन्य लड़के थे, उन्होंने भी उसकी पिटाई की। इसके बाद सभी मौके से भाग गए।

दोस्त को फोन कर बुलाया
घायल युवक ने अपने दोस्त शुभम को फोन किया। इस पर उसके पापा गुलशन वहां पर आ गये और उन्होंने युवक को हिसार अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां पर इलाज चल रहा है। पुलिस ने युवक की शिकायत पर हमलावर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *