निर्मल धाम वृद्धाश्रम में स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने हवन यज्ञ के साथ की बुजुर्गों की सेवा

करनाल, 5 मई।  साढ़े 9 साल बतौर मुख्यमंत्री सुशासन और पारदर्शिता की मिसाल पेश करने वाले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जन्मदिन सेवा कार्यों के रूप में मनाया गया। इसी कड़ी में शहर के निर्मल धाम वृद्ध आश्रम में उनके जन्मदिन को बुजुर्ग पूजन के रूप में मनाया गया। हवन यज्ञ के साथ आयोजन की शुरुआत की गई।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण लाठर, मेयर रेनू बाला गुप्ता और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सांसद प्रतिनिधि कविंद्र राणा ने निर्मल धाम स्थित वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का फूल माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर उनका आशीर्वाद लिया।  उसके बाद बुजुर्गों को लंगर प्रसाद खिलाया। भारत माता की जय के नारों के साथ संत निक्का सिंह स्कूल के बच्चों ने शब्द गायन कर ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन को सेवा कार्यों के रूप में मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन पर आज करनाल में अनेक सेवा कार्य आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धानंद आश्रम में हवन यज्ञ के साथ गौशाला में गायों को केक खिलाया गया। वहीं आज विशाल रक्तदान शिविर भी लगाया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने का संदेश दिया। प्रवीन लाठर ने कहा कि निर्मल धाम आश्रम में हमें बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिला है। हमारे जनप्रिय नेता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की सोच शुरू से ही अंत्योदय की रही है और उनकी इसी सोच को भाजपा भी जन सेवा के माध्यम से आगे बढ़ा रही है। मनोहर लाल ने बिना पर्ची, बिना खर्ची की नीति को लागू करके सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और योग्यता आधारित भर्ती प्रक्रिया को बढ़ावा दिया। इस नीति का उद्देश्य भ्रष्टाचार, सिफारिश और रिश्वतखोरी को समाप्त कर मेधावी युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करना था। इस नीति के तहत लाखों युवाओं को नौकरी मिली, बेरोजगारी दर घटी और व्यवस्था में विश्वास बढ़ा।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि हरियाणा की राजनीति को एक नया मुकाम देने वाले और राजनीति के संत के रूप में विख्यात केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर करनाल में आज अनेक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें रक्तदान शिविर और हवन यज्ञ के साथ बुजुर्ग पूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ स्थापित करने में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की अहम भूमिका रही। उन्हीं की जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम रहा की अपने बूते भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सत्ता में काबिज हुई। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अपने कार्यकाल के दौरान कई जनकल्याणकारी नीतियां लागू कीं। उन्होंने हरियाणा में डिजिटल प्रशासन को बढ़ावा दिया व केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को हरियाणा में प्रभावी ढंग से लागू किया गया, जिसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की सहायता दी गई।
इस अवसर पर नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का हमेशा मानना रहा है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचे और उन्होंने लगातार इस दिशा में काम किया। मिशन मेरिट और अंत्योदय उत्थान के जरिये केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया।  इसके जरिये न केवल गरीब वर्ग के युवाओं का नौकरी लगने का सपना पूरा हुआ बल्कि पोर्टल के जरिये उन लोगों के घर द्वार तक योजनाएं पहुंचीं, जोकि दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक चुके थे। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के बाद देश को बिजली में आत्मनिर्भर बनाने और हर घर जगमग करने का रोडमैप तैयार किया है।
इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन से पवन शर्मा, भाजपा नेता सुनील गुप्ता, अशोक कुरलन, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, निर्मल धाम के प्रबन्धक राजेश गुप्ता, डॉ आरपी सैनी, पार्षद सुधीर यादव , सुखदेव कांगड़ा, शाहिद अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *