अम्बाला में एजेन्सियों ने 242926.6 मीट्रिक टन गेहूॅं के खरीद कार्य को किया पूरा- अजय सिंह तोमर
15 मंडियां से 236891 एमटी गेहूॅं का हुआ उठान, अब तक 52542 किसान गेहूॅं की फसल को लेकर पहुंचे खरीद केन्द्र
अंबाला, 05 मई-

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि अम्बाला जिले मे 15 मंण्डियों व खरीद केन्द्रों पर सरकारी व अन्य एजेन्सियों द्वारा अब तक 242926.6 मीट्रिक टन गेहूॅं को खरीद लिया हैं। इन मंण्डियों में अब तक 52542 किसान गेहूॅ लेकर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा इन मंण्डियों में एजेन्सियों द्वारा गत दिवस तक 97.5 प्रतिशत के साथ 236891 मीट्रिक टन गेहूॅं के उठान कार्य को पूरा कर लिया हैं।
उपायुक्त ने बताया कि 04 मई तक अम्बाला छावनी से 15133 एमटी, अम्बाला शहर से 57504 एमटी, नन्यौला मंडी से 8024.65 एमटी, मुलाना मंडी से 23744.65 एमटी, साहा मंडी से 24765 एमटी, बराड़ा मंडी से 27900 एमटी गेहूॅं खरीदा जा चुका है।
उन्होंने कहा कि केसरी मंडी से 3090 एमटी, सरधेेड़ी मंडी से 5781 एमटी, उगाला मंडी से 2920 एमटी, तलहेड़ी मंडी से 12520 एमटी, शहजादपुर मंडी से 17450 एमटी, कड़ासन मंडी से 9850 एमटी, नारायणगढ़ मंडी से 26844.3 एमटी, बेरखेड़ी मंडी 4599 एमटी व भरेड़ीकलां से 2801 एमटी धान की खरीद का कार्य पूरा किया गया हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने 21246 एमटी, फूड फारमर ने 3499 एमटी, हैफेड 197990 एमटी, हैफेड फारमर ने 43287 एमटी, हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन ने 23690.6 एमटी गेहूॅं की खरीद गई हैं।
————————————————-
प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को प्रात: 10 से 12 बजे तक होगा समाधान शिविर आयोजित
अंबाला, 05 मई-

डीसी अजय सिंह तोमर ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर के तहत अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन प्रत्येक सोमवार व प्रत्येक बृहस्पतिवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का आयोजन पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर उपायुक्त कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर बराड़ा व नारायणगढ़ एसडीएम कार्यालय में आयोजित होंगे।
डीसी ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य है जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग और सराहना मिल रहा है।
डीसी ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित की गई है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला स्तर पर भी प्रत्येक हफ्ते समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिन शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है उनका ऑन द स्पॉट ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाती है व जो समस्याएं पॉलिसी निर्माण से संबंधित हैं उन्हें मुख्यालय में भेजा जाता है ताकि उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
—————————————————————-
अंबाला, 05 मई-
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि जिला अम्बाला में सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 1 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक 913 नए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा गया हैं। जिनमें वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के 601, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को पेंशन 98, दिव्यांग पेंशन 21, निराश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता 70, स्कूल न जाने वाले दिव्यांग बच्चों को वित्तीय सहायता 02, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता 16, विधुर व अविवाहित पेंशन 87 तथा कैंसर पीड़ित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता 18 शामिल हैं। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना व ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल व पं0 दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत निर्धारित मापदंडों की अनुपालना के तहत लाभार्थियों को इसका लाभ पहुंचाने का काम किया जाएगा। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज चंडीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से पं0 दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण के, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व ई-क्षति पूर्ति पोर्टल तथा आगजनी के चलते प्रभावित किसानों की फसलों से संबधित मुआवजा राशि के पात्र लाभर्थियों को ऑनलाईन राशि स्थानांतरित करने का काम किया। इस मौके पर उनके साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा व हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व अन्य उच्च प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।
वीसी के माध्यम से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय की सोच की भावना को ध्यान में रखते हुए गरीब व्यक्ति को कैसे लाभ पहुंचाया जा सके तथा उसके परिवार को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से उनके लिए योजनाएं लागू कर उनका लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पं0 दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के दूसरे चरण के, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना व ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल तथा आगजनी के चलते प्रभावित किसानों की फसलों से संबंधित मुआवजा राशि के लाभार्थियों को करोड़ों रूपए की राशि ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से स्थानांतरित करने का काम किया गया है।
इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर सचिन गुप्ता, कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविन्द्र सैनी, समाज कल्याण विभाग से इन्वेस्टिगेटर अवतार सिंह के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहें।

————————————————————

समाधान शिविर हुआ आयोजित, नगराधीश ने सुनी लोगों की समस्याएं, मौके पर किया समाधान
अंबाला 05, मई-
 उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं की सुनवाई एवं उनके समाधान हेतु जिलें मे निरंतर समाधान ंिशविर आयोजित किए जा रहें है। इन समाधान शिविरों मे आम नागरिक की विभागीय समस्याओं का प्राथमिकता आधार समाधान सुनिश्चित किया जाता है। इसी कडी में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय मे आयोजित समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगो की समस्याओं को सुना और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करवाया।
गौरतलब है कि जिला वासियों की समस्याओं के जल्द समाधान करने के मध्यनजर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को जिला स्तर एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहेें है। यह शिविर सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजे तक लगाएं जाते है जिसमें विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारीगण एक स्थान पर बैठ कर लोगों की समस्याओं का तय समय सीमा के भीतर निपटान करते है।
जिला स्तरीय समाधान शिविर मे आज प्रार्थियों द्वारा कुल 4 शिकायतें रखी गई जिन पर नगराधीश ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों द्वारा मौके पर समाधान करवाया। शिविर मे परिवार पहचान पत्र से संबंधी शिकायतें जिनमें पीपीपी में सदस्य को शामिल करवाने, पेंशन व अन्य शामिल है।  इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार, एसडीओ लोक निर्माण विभाग कर्ण सिंह, नगर निगम से शेरसिंह, खाद्य आपूर्ति विभाग से ब्रिज मोहन, जिला समाज कल्याण से अवतार सिंह, जिला कष्ट निवारण समिति के गैर-सरकारी सदस्य साहब सिंह के साथ अन्य मौजूद रहें।

————————————
अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय बलदेव नगर में  6 मई 2025 को किया जाएगा उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण
अंबाला, 5 मई –
 बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला शहर के अधीक्षक अंिभयंता यूएचबीवीएन कार्यालय में 6 मई 2025 को प्रातः: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनय कुमार गोयल करेंगे।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम अम्बाला के अधीक्षक अभियंता विनय कुमार गोयल ने बताया कि  बिजली संबंधित वे समस्याएं जिनका स्थानीय अधिकारियों से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधित केस न्यायालय में विचाराधीन है, जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। बिजली चोरी संबंधी शिकायतें भी इस बैठक में नहीं सुनी जाएंगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि बिजली से संबंधित अपनी समस्याओं व शिकायतों का समाधान करवाएं।
—————————–——————————
अंबाला, 5 मई – 
जिला नगर योजनाकार अम्बाला के दस्ते द्वारा गंाव सीम्बला, तहसील बराड़ा में लगभग 15 एकड़ ( कॉलोनी न0 1 खसरा नं0 17//13, 14, 15/2, 16, 17, 18, 19/1, 22, 23, 24/1, 24/2, 29//2, 16//11/1, 20, 21, 12/2, 19 कॉलोनी न0 2 खसरा नं0 17//13, 14, 15/2, 16, 17, 18, 19/1, 22, 23, 24/1, 24/2, 29//2, 16//11/1, 20, 21, 12/2, 19) में अवैध रूप से विकसित की जा रही 2 अवैध कॉलोनियों में बनी कच्ची सडक़ों के जाल तथा नीव को पूर्णतया धवस्त कर दिया गया।
मौके पर जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, डयूटी मैजिस्ट्रेट कम अभिषेक (कनिष्ठ अभियंता) व सानु रमन (कनिष्ठ अभियंता ) भारी पुलिस दल के साथ उपस्थित थे। जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने आमजन से अपील की है कि भूमालिक/प्रोपट्री डीलर में कॉलोनी के रेगुलर होने का झांसा देकर प्लाट बेच रहे हैं। अत: सभी को सूचित किया जाता है कि इस प्रकार से किसी भी झांसे में ना आएं तथा इन अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदने तथा किसी भी प्रकार का निर्माण न करने के प्रति चेताया तथा बताया कि ऐसी अवैध कालोनियों/अवैध निर्माणों के खिलाफ आगे भी विभागीय कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *