जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक का कार्य धीमा हो गया है। अब मंडियों में खरीद व उठान पर जोर रहेगा। अधिकांश किसान गेहूं की फसल निकाल चुके है। 

उसके बाद फसल को मंडी में बेच भी चुके है। आढ़तियों के पास जो गेहूं के ढेर लगे हुए है। वो किसानों द्वारा बेची गेहूं ही है। अब उस ढेर की खरीद होने के साथ उठान होने पर किसानों के खाते में रुपये आने शुरू होंगे। 

वैसे जिले की 51 गेहूं खरीद केंद्रों पर अब तक 4 लख 93 हजार 918 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। यह गेहूं 30 हजार 978 किसानों की हैं। जिसमें से फूड सप्लाई ने 4884 किसानों की 77048 टन, हैफेड ने 12345 किसानों की 226439 टन, एचडब्ल्यूसी ने 11109 किसानों की 173335 टन व एफसीआई ने 2640 किसानों की 17095 टन गेहूं की खरीद की है।

विभिन्न अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से अब तक 258599 टन गेहूं की फसल का उठान किया जा चुका है। जिसमें फूड सप्लाई ने 37 हजार 423 टन, हैफेड ने 1 लाख 21 हजार 767 टन, एचडब्ल्यूसी ने 86 हजार 251 टन व एफसीआई ने 13 हजार 157 टन गेहूं की फसल का उठान किया गया है। विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा किसानों को उनकी खरीदी गई गेहूं फसल के लिए 602.13 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। 

जिले में 1 लाख 47 हजार 741 क्विंटल सरसों फसल की हुई आवक

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जिला की विभिन्न अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों में सरसों फसल की आवक जोरों पर है। जिले में अब तक 1 लाख 47 हजार 741 क्विंटल सरसों फसल की आवक हुई हैं, जिसमें से एचएसडब्ल्यूसी द्वारा फतेहाबाद अनाज मंडी में 16 हजार 628 क्विंटल, भट्टू कलां अनाज मंडी में 86 हजार 349 क्विंटल तथा हैफेड द्वारा भूना अनाज मंडी में 44 हजार 764 क्विंटल की आवक हुई है। 

इसके साथ ही जिला में अब तक 1 लाख 32 हजार 470 क्विंटल सरसों फसल की खरीद की जा चुकी है जिसमें से फतेहाबाद अनाज मंडी में 9 हजार 648 क्विंटल, भट्टू कलां अनाज मंडी में 82 हजार 963 क्विंटल तथा भूना अनाज मंडी में 39 हजार 859 क्विंटल सरसों फसल की खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि जिला की विभिन्न अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों से अब तक 1 लाख 1 हजार 130 क्विंटल सरसों फसल का उठान हो चुका हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *