पाकिस्तान में बेनजीर भुट्टो की सरकार में सांसद रहे डबाया राम अपने परिवार के साथ साल 2000 में भारत आए थे। अब डबाया राम खुद रतिया क्षेत्र के गांव रतनगढ़ में रहते हैं तथा उनके परिवार के सदस्य रतिया व भोडियाखेड़ा गांव में रहते हैं। डबाया राम बताते हैं कि अब उनका परिवार 34 सदस्यों का हो चुका है। वह अपने परिवार सहित पिछले 25 साल से भारत की नागरिकता के लिए प्रयासरत हैं। 

अब तक परिवार की दो महिलाओं समेत छह सदस्यों को भारत की नागरिकता मिल चुकी है तथा बाकी 28 सदस्यों ने भी नागरिकता के लिए आवेदन किया हुआ है। डबायाराम अपने परिवार के साथ शुरू में सिर्फ एक माह का वीजा लेकर आए थे, इसके बाद वे साल 2018 तक अपने परिवार का वीजा बढ़वाते रहे। 

पहले वीजा हर साल बढ़वाना पड़ता था, उसके बाद एक साल पांच साल का वीजा मिलने लगा। डबाया राम ने बताया कि पाकिस्तान से वे तंग होकर भारत आए थे तथा यहां आने बाद पिछले 25 सालों से उन्हें सभी का भरपूर सहयोग मिला है, जिसके चलते उनका व उनके परिवार के सदस्यों का जीवन अच्छा चल रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *