दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। वोटिंग के दौरान दिल्ली पुलिस ने बाल्मीकि समाज के पूर्व चौपाल प्रधान उदय गिल को हिरासत में लिया है। आप नेता को बिना किसी कारण हिरासत में लिए जाने पर आप सांसद संजय सिंह भड़क गए। 

उदय गिल को हिरासत में लिए पुलिस

एएनआई के हवाले आप सांसद संजय सिंह ने कहा, “वाल्मीकि समाज के पूर्व चौपाल प्रधान उदय गिल, जो अपने समाज में बहुत अच्छी छवि रखते हैं और सालों से उनके लिए काम कर रहे हैं, उन्हें बिना किसी कारण के सुबह 8:30 बजे से पुलिस स्टेशन में बैठाया गया है। कोई भी हमें इसका कारण बताने को तैयार नहीं है।” 

‘गुंडागर्दी और अत्याचार के खिलाफ वोट करें’
उन्होंने आगे कहा, “आज नॉर्थ एवेन्यू एन ब्लॉक में 2000-3000 रुपये बांटे गए और लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई। जब मैं वहां पहुंचा तो वे हरियाणा की रजिस्ट्रेशन प्लेट वाली गाड़ी में भाग गए। यह सब चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है। क्या यह मजाक है? हम पर झूठे मामले लगाए जा रहे हैं।”

 

चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप

AAP सांसद राघव चड्ढा ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने एएनआई के हवाले कहा, “नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में कई जगहों से ऐसी शिकायत आ रही है कि रिलीवर को (मतदान केंद्र के)अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। अगर रिलीवर अंदर नहीं जाएगा और हमारा पोलिंग एजेंट बाहर नहीं आएगा तो कितना मतदान हुआ, फर्जी वोटिंग या विवाद तो नहीं हुआ, EVM ठीक से चल रही है या नहीं, ये सारी चीजें आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आ सकती हैं।”

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *