पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय पर्यटकों ने जान गंवा दी थी। इसके बाद बुधवार को भारत सरकार ने पाकिस्‍तान के खिलाफ कड़ा एक्‍शन लिया और सिंधु जल समझौते पर रोक लगा दी। इतना ही नहीं अटारी चेक पोस्‍ट को बंद कर दिया गया है। अब पाकिस्‍तान को एक और झटका दिया गया है। यह पाकिस्‍तान सुपर लीग से जुड़ा हुआ है। 

फैनकोड नहीं करेगा प्रसारण

दरअसल , मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग करने वाला प्लेटफॉर्म फैनकोड भारत में अब पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का प्रसारण नहीं करेगा। यह निर्णय आज, 24 अप्रैल से लागू हो गया है। बता दें कि फैनकोड भारत में पाकिस्‍तान की क्रिकेट लीगका ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर था। पहलगाम में हुई घटना के बार फैनकोड ने यह कड़ा कदम उठाया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अभी तक इस घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, भारत से लेकर पाकिस्‍तान तक के क्रिकेटर ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। 

10वां सीजन खेला जा रहा

पाकिस्‍तान में इन दिनों पाकिस्‍तान सुपर लीग का 10वां सीजन खेला जा रहा है। लीग में अब तक 13 मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब तक भारतीय फैंस फैनकोड पर पीएसएल का लाइव प्रसारण देख रहे थे। 10वें सीजन में 6 टीमों के बीच कुल 34 मुकाबले खेले जाने हैं। 18 मई को पीएसएल का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *