राजस्‍थान रॉयल्‍स के ओपनर यशस्‍वी जायसवाल ने गुरुवार को आईपीएल 2025 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम किया। 

जायसवाल ने भुवनेश्‍वर कुमार द्वारा डाली पारी की पहली गेंद पर छक्‍का जड़कर ये उपलब्धि अपने नाम की। यशस्‍वी जायसवाल ने 18 साल का सूखा खत्‍म किया और आरसीबी के खिलाफ एम च‍िन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर पारी की पहली गेंद पर छक्‍का जमाने वाले पहले बल्‍लेबाज बन गए हैं। 

इस मामले में भी नंबर-1 जायसवाल

वैसे, मयंक अग्रवाल और विराट कोहली ने एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम पर पारी की पहली गेंद पर छक्‍का जमाया, लेकिन दोनों ने ऐसा आरसीबी का प्रतिनिधित्‍व करते हुए किया था। ऐसे में यशस्‍वी जायसवाल के नाम रिकॉर्ड हुआ क्‍योंकि वो विरोधी टीम का प्रतिनिधित्‍व कर रहे थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *