अम्बाला शहर,  29 मार्च: रामनवमी तथा परशुराम जयंती पर भगवान परशुराम गौशाला से शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस उपलक्ष्य में एक मीटिंग भगवान श्री परशुराम गौशाला अम्बाला शहर में राजेन्द्र कौशिक (राष्ट्रपति अवार्डी) मुख्य सलाहकार तथा देवी लाल शर्मा प्रधान द्वारा बुलाई गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि मास अप्रैल में आने वाली श्रीराम नवमी तथा भगवान श्री परशुराम जयंती के अवसर पर अंबाला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाए। इस अवसर पर शशिपाल शर्मा प्रधान ठाकुर द्वारा मंदिर पंजोखरा, संदीप कुमार वशिष्ठ, तरसेम पाल शर्मा, युडी शर्मा, दीपांशु गुप्ता, मुकेश कुमार शर्मा कैशियर, पं लोकेश कुमार शर्मा, डा. कपिल कुमार शर्मा आदि अनेक संस्थाओं के संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस पर सहमति जताई। कार्यक्रम व्यवस्था को आवश्यकता अनुसार सुचारू रूप से चलाने के लिये ड्यूटियां लगाई गई। मीटिंग में उपस्थित सभी बंधुओं एवं पदाधिकारियों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हर प्रकार से बढ़ चढ कर सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। मीटिंग का समापन जल पान से हुआ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *