जीत ने साबित किया कि अम्बाला छावनी में कैबिनेट मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में चल रहे विकास के रथ को जनता का पूर्ण समर्थन है

नगर परिषद प्रधान पद भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण कौर ने भारी अंतर दर्ज की जीत, 32 वार्डों में से 25 भाजपा पार्षद जीते

भाजपा का बड़ी जीत के बाद अम्बाला छावनी में होली से पहले मनाई गई होली

अम्बाला/चंडीगढ़, 12 मार्च

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने अम्बाला छावनी नगर परिषद चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। नगर परिषद प्रधान पद प्रत्याशी स्वर्ण कौर ने जहां विपक्षी प्रत्याशी को भारी अंतर से हराया वहीं 32 में से 25 वार्डों में भाजपा पार्षदों ने जीत दर्ज की है।

नगर परिषद में मिली इस बड़ी जीत ने साबित कर दिया है कि अम्बाला छावनी में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में चल रहे विकास के रथ को जनता का पूर्ण समर्थन है और यहीं वजह है कि जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताते हुए उन्हें नगर परिषद में भेजा है।

26 हजार से ज्यादा मतों से जीती भाजपा का प्रधान स्वर्ण कौर

अम्बाला छावनी नगर परिषद में पहली बार प्रधान पद का सीधा चुनाव हुआ जिसमें जनता ने भाजपा प्रत्याशी स्वर्ण कौर पर अपना पूरा भरोसा जताया है। स्वर्ण कौर को चुनाव में कुल 58891 मत मिले और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 26,923 भारी मतों से करारी मात दी।

भाजपा के इन 25 पार्षदों ने लहराया जीत का परचम

– वार्ड नंबर दो से भाजपा प्रत्याशी रीना को कुल 1538 मत मिले जिन्होंने 404 मतों से जीत दर्ज की।
– वार्ड नंबर तीन से मोहित कौशिक को 1360 मत मिले जिन्होंने 28 मतों से जीत दर्ज की।
– वार्ड नंबर चार से शिल्पा पासी को 1209 मत मिले जिन्होंने 56 मतों से जीत दर्ज की।
– वार्ड नंबर सात से संजीव अत्री को 1874 मत मिले जिन्होंने 1094 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर आठ से सोमनाथ को 1062 मत मिले जिन्होंने 160 मतों से जीत दर्ज की।
– वार्ड नंबर नौ से रेणु चौहान को 1369 मत मिले जिन्होंने 706 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 10 से रमन छतवाल को 1696 मत मिले जिन्होंने 1131 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 12 से सतीश धीमान को 1832 मत मिले जिन्होंने 1193 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 13 से रितु शर्मा को 2107 मत मिले जिन्होंने 572 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 15 से भूपेश शर्मा को 1862 मत मिले जिन्होंने 1267 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 16 से भोली बिंद्रा को 1899 मत मिले जिन्होंने 1367 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 17 से रश्मि वर्मा को 1742 मत मिले जिन्होंने 995 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 18 से श्याम सुंदर अरोड़ा को 1358 मत मिले जिन्होंने 928 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 19 से गौरव सैनी को 1180 मत मिले जिन्होंने 531 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 20 से प्रियंका को 1534 मत मिले जिन्होंने 381 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 21 से बलजिंद्रपाल को 2554 मत मिले जिन्होंने 555 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 22 से प्रमोद लक्की को 2127 मत मिले जिन्होंने 952 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 23 से ललता प्रसाद को 1938 मत मिले जिन्होंने 1230 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 24 से महेश नगर को पहले ही निर्विरोध पार्षद चुन लिया गया था।
– वार्ड नंबर 26 से नरेश धवन को 1499 मत मिले जिन्होंने 969 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 27 से शिवाजीत काकरान को 1810 मत मिले जिन्होंने 850 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 28 से महेशचंद नागर को 1519 मत मिले जिन्होंने 704 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 30 से नीतू को 2240 मत मिले जिन्होंने 1381 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 31 से शशि लौंगिया को 1613 मत मिले जिन्होंने 435 मतों से जीत हासिल की।
– वार्ड नंबर 32 से निधि गर्ग को 1860 मत मिले जिन्होंने 1147 मतों से जीत हासिल की।

भाजपा के सभी विजयी प्रत्याशियों ने मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया

नगर परिषद चुनाव जीतने के उपरांत भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज को जीत का श्रेय दिया कहा कि मंत्री अनिल विज की नीतियों की वजह से ही वह चुनाव जीत सके हैं। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी के विकास में जिस प्रकार ने मंत्री अनिल विज ने अब तक कोई कसर नहीं छोड़ी है अब वह उनके सानिध्य में विकास के रथ को आगे बढ़ाएंगे।

अम्बाला छावनी में होली से पहले मनी होली

भाजपा प्रत्याशियों द्वारा नगर परिषद चुनाव जीतते ही जश्न का माहौल बन गया और होली से पहले ही होली का जश्न मनाया गया। सभी प्रत्याशियों द्वारा अपना विजयी जुलूस निकाला गया और गुलाल व अन्य रंग एक दूसरे पर लगाते हुए जीत का जश्न मनाया मनाया गया। भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में विजयी प्रत्याशियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *