कुवि के 06 शोधार्थी पीएचडी की उपाधि के पात्र घोषित
कुरुक्षेत्र, 12 मार्च।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने शोध समिति और परीक्षकों के बोर्ड की अनुशंसा पर 06 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि पीएचडी डिग्री के लिए पात्र घोषित किए गए शोधार्थियों में मैनेजमेंट से शिवानी, विधि से श्वेता, माइक्रोबायोलॉजी से कीर्ति यादव, केमिस्ट्री से रमन लाखिया, फिजिक्स से रितु जांगड़ा तथा लोक प्रशासन विभाग से विकास कुमार शामिल है।
कुवि ने घोषित किए एनईपी-2020 के तहत् आयोजित 10 परीक्षाओं के परिणाम
कुरुक्षेत्र, 12 मार्च। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में परीक्षा शाखा द्वारा एनईपी-2020 के तहत् आयोजित 10 परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दिसम्बर 2024 में आयोजित एमएससी जूलॉजी प्रथम सेमेस्टर (एनईपी), बी.कॉम पांचवां सेमेस्टर (एनईपी), बी.वोक इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (एनईपी) प्रथम सेमेस्टर, एमटीटीएम प्रथम सेमेस्टर (एनईपी), एमएससी. पर्यावरण विज्ञान प्रथम सेमेस्टर (पुनः परीक्षा), बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर (रिअपीयर), एम.ए. (हिंदी) प्रथम सेमेस्टर (पुनः परीक्षा), एम.ए. (हिन्दी) तृतीय सेमेस्टर, एमपीएड तृतीय सेमेस्टर दिसंबर, 2024 तथा मई 2024 में आयोजित एमपीए चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *