यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में होगा महायज्ञ
रमेश गुप्ता ने यज्ञ सम्राट से महायज्ञ की तैयारियों को लेकर की विस्तृत चर्चा
 ——————–
 देशभर के सभी सनातन प्रेमियों, धर्म प्रेमियों से किया आह्वान, कुरुक्षेत्र में होने जा रहे महायज्ञ का अवश्य हिस्सा बने
——————–
 महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में पहुंचे विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि
कुरुक्षेत्र, 11 मार्च। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में 18 से 27 मार्च तक 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस महायज्ञ में अधिक से अधिक धर्मप्रेमियों को जोड़ने के उद्देश्य से लगातार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता केशव पार्क पहुंचे। उन्होंने यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज से महायज्ञ की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की और देशभर के सभी सनातन प्रेमियों, धर्म प्रेमियों से आह्वान किया कि वे सभी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होने जा रहे 1008 कुण्डीय जनकल्याण शिव शक्ति महायज्ञ का अवश्य हिस्सा बने। गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश गुप्ता इस महा यज्ञ की समिति के संरक्षक भी हैं। उन्होंने कहा कि यज्ञ सम्राट श्री हरिओम जी महाराज देशभर के 24 राज्यों में अब तक 101 महायज्ञ कर चुके हैं, इनका संकल्प भारतवर्ष 108 महायज्ञ करने का है। कुरुक्षेत्र में आयोजित महायज्ञ 102वाँ महायज्ञ होगा जिसको लेकर देश भर के धर्मप्रेमियों में भारी उत्साह है। इस महायज्ञ में संपूर्ण भारतवर्ष से संत महात्मा, ऋषि, महंत, ब्राह्मण, सनातनी भक्तजन शामिल होंगे। इस महायज्ञ से पूरे विश्व में सनातन और शांति का संदेश जाएगा। इस मौके पर नगरपरिषद की निवर्तमान अध्यक्षा उमा सुधा, मुकेश वशिष्ठ, हरीश शर्मा, सुनील भारद्वाज, तुषार सैनी, दीपक चौहान, राजेश मुदगिल, राहुल राणा एडवोकेट लुखी, विक्रम कोका, अभिषेक जींद, नरेश बिशनगढ़, रघुबीर बिशनगढ़ व अनेक सनातन प्रेमी भी मौजूद रहे। बॉक्स महायज्ञ के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में पहुंचे विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि केशव पार्क ने होने वाले महायज्ञ की सफलता और तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कुरूक्षेत्र शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा शहरबाके असंख्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। महायज्ञ के बारे में स्वामी हरिओम जी महाराज ने सभी को विस्तृत जानकारी दी और सभी धर्म प्रेमियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महायज्ञ में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लें। इस बैठक में मुकंद लाल सुधा, मोहन लाल अरोड़ा, दरबारा राम, कवि बजाज, सुरेश सैनी, संजीव सीकरी, प्रेम नारायण अवस्थी, गगन कोहली, चेतन अटकान, सतीश गर्ग, शाम लाल सिंगला, मानक सिंह, पंकज खन्ना, सुधीर चुग, बिट्टू नैय्यर, शुभम सिंगला, अभिमन्यु वर्मा सहित असंख्य अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। बॉक्स महायज्ञ के दौरान ये होंगे मुख्य आयोजन गौरतलब है कि 102वा जनकल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ 18 से 27 मार्च तक केशव पार्क कुरुक्षेत्र में आयोजित होने जा रहा है। इस महायज्ञ में जहां 18 मार्च को सुबह ब्रह्म सरोवर से केशव पार्क तक प्रातः 10 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी, वहीं शाम 4 बजे केशव पार्क में स्थापित यज्ञशाला में शाम अग्नि मंथन होगा। इसी प्रकार 19 से 26 मार्च तक सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम 3 बजे से 5 बजे तक पूर्व डीजीपी आरसी मिश्रा द्वारा श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में 18 से 27 मार्च तक प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक दिव्या महा आरती जगतगुरु द्वारा की जाएगी। इसी कड़ी में 26 मार्च को केशव पार्क में धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 से 7:30 बजे तक आयोजित होने वाली धर्म संसद में देश भर के असंख्य संत, महापुरुष हिस्सा लेंगे। 27 मार्च को यज्ञ एवं पूर्ण आहुति के साथ महायज्ञ संपन्न होगा। फोटो परिचय : 1. केशव पार्क में स्वामी हरिओम जी से महा यज्ञ को लेकर चर्चा करते रमेश गुप्ता 2. बैठक में भाग लेते विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधि

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed