श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा होली महोत्सव के उपलक्ष्य में कृष्णा नगर गामड़ी में आयोजित हुई प्रभात फेरी
कुरुक्षेत्र 11 मार्च। होली महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से कृष्णा नगर गामड़ी में प्रदीप कुमार बंसल के निवास स्थान पर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुनील वत्स, रामकुमार शर्मा तथा नवीन भारद्वाज की मंडली द्वारा मेरे उठे विरह की पीर, सखी री वृंदावन जाऊंगी भजन पर ठाकुर जी की युगल जोड़ी के सामने श्रद्धालु जमकर नाचे। प्रभात फेरी में राजेंद्र चोपड़ा, मनिंदर छिंदा, जयभगवान शर्मा, सुरेंद्र शर्मा सहित श्री कृष्ण कृपा परिवार के अनेक सदस्यों ने भाग लिया और भजनों का खूब आनंद उठाया। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार की ओर से प्रभातफेरी के आयोजक प्रदीप कुमार बंसल के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया।
श्री कृष्ण कृपा गौशाला के प्रधान सुनील वत्स ने बताया कि होली उत्सव के उपलक्ष्य में नगर के विभिन्न विभागों में प्रात: 5 से 7 बजे तक प्रभात फेरियां आयोजित की जा रही हैं। इन प्रभात फेरियों में श्रद्धालु श्रद्धा और उल्लास के साथ भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को गीता ज्ञान संस्थानम में गीता मनीषी के सानिध्य में होली महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली खेली जाएगी। प्रसिद्ध भजन गायिका अर्चना बावरी सहित अनेक भजन गायक राधा और कृष्ण का गुणगान करेंगे। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी का आशीर्वाद भी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। होली के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *