कुरुक्षेत्र 9 मार्च कोऑर्डिनेटर डॉ. बलजीत सिंह सहारण ने कहा कि डा. बलवान सिंह मंडल (विस्तार शिक्षा निदेशक) की देख रेख में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा खरीफ मेले  का आयोजन 17 व 18 मार्च 2025 को स्थान मेला  ग्राउंड, गेट न. 3 बालसमंद रोड हिसार में किया जा रहा है।
प्रोफेसर बी.आर. काम्बोज कुलपति चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने कहा कि मेले में कृषि में उद्यमिता को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी जाएगी। सीसीएस एचएयू केवीके कुरुक्षेत्र के सीनियर कोऑर्डिनेटर डॉ. बलजीत सिंह सहारण ने किसान भाइयों और बहनों से अपील की है कि वे मेले में बढ़-चढकऱ भाग लें और नवीनतम कृषि तकनीकों व नवाचारों का अधिकतम लाभ उठाएं। यह मेला किसानों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां उन्हें उन्नत खेती, आधुनिक शोध और नवीनतम तकनीकों की जानकारी मिलेगी। हमारे विशेषज्ञ वैज्ञानिक आपको ऐसी नई विधियों से अवगत कराएंगे, जो आपकी खेती को अधिक उत्पादक, टिकाऊ और लाभकारी बनाएंगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *