बारात से पूर्व भोलेनाथ की हल्दी और मेहंदी कार्यक्रम आयोजित, हजारों शिव भक्तों ने की शिरकत
डॉ. राजेश वधवा
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष में मेरे भोले की बारात भव्य रूप से निकाली जाएगी। शिवरात्रि सेवा मंडल द्वारा शहर की अनेक धार्मिक सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से श्री दु:ख भंजन महादेव मंदिर कुरुक्षेत्र में इस बार 23 और 24 फरवरी को मेरे भोले की बारात कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।   मंडल के सदस्यों मनोज परुथी, रोहित शर्मा, चंदन अरोड़ा, बृजेश किंगर, विकास आनंद आदि ने बताया कि भोलेनाथ की बारात से पूर्व रविवार को दु:खभंजन महादेव मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसी प्रकार शाम 4 बजे हल्दी और 6 बजे मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भजन संध्या में राधा कृष्ण की भव्य झांकियां व पुष्प वर्षा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। शाम 7 बजे भव्य आरती का भी आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि सोमवार 24 फरवरी को मेरे भोले की बारात आयोजित होगी। इस दौरान सुबह 8 बजे दु:खभंजन महादेव मंदिर में बाबा पंचामृत स्नान उपरांत बारात में शामिल होने आए सभी श्रद्धालुओं को नाश्ता कराया जाएगा। सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से भोले बाबा की बारात प्रस्थान करेगी। यह बारात दु:खभंजन मंदिर से आरंभ होकर गुरुद्वारा छठी पातशाही, सीकरी चौक, सब्जी मंडी, शीतला माता मंदिर, पुराना बस अड्डा, अंबेडकर चौक, परशुराम चौक, न्यू कॉलोनी, गोल बैंक, पटेल नगर, न्यू कॉलोनी, पटेल नगर से होती हुई नंगली वाली कुटिया में पहुंचेगी जहां भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न होगा। शाम 6 बजे के बाद नंगली वाली कुटिया से भोलेनाथ माता पार्वती को लेकर दु:खभंजन महादेव मंदिर में पहुंचेंगे। जहां देर शाम महाआरती का आयोजन किया जाएगा और उसके उपरांत अमृतमई भंडारा आयोजित होगा। इस मौके पर मदन पाहवा, एम के मोदगिल, पंकज चौधरी,  बंटी अरोड़ा, पियूष बंसल, अमित गौड़, सुधीर सहगल, नरेंद्र शर्मा धरमवीर आदि भी मौजूद रहे।
बॉक्स
भोले की बारात के ये होंगे मुख्य आकर्षण
इस बार भोले की बारात में अमरनाथ बर्फानी जी के दर्शन, अघोरी नृत्य, 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन, काली नृत्य, वायुयान द्वारा पुष्प वर्षा और रंगीन आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे।
बॉक्स
इन संस्थाओं की रहेगी विशेष भागीदारी
मेरे भोले की बारात के भव्य आयोजन में जहां शिवरात्रि सेवा मंडल मुख्य रूप से सेवा कार्य में जुटी हुई है वहीं श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोधार सभा, श्री शिव शक्ति सेवा मंडल, श्री अद्वैत स्वरूप अनंत आश्रम, श्री जयराम विद्यापीठ, हर हर महादेव सेवा मंडल, बर्फानी सेवा मंडल, जेसीआई क्लब, जेसीआई कुरूक्षेत्र सिटी, फिनिक्स क्लब और लायंस क्लब भी इस कार्यक्रम के आयोजन में जुटे हुए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *