लघु सचिवालय सभागार में प्रैस वार्ता कर सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। मीडिया के माध्यम से गरीब व जरूरतमंद लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूक किया।
रेवाड़ी उपायुक्त अभिषेक मीणा और पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता ने शुक्रवार को संयुक्त प्रैस कॉन्फ्रेंस की। रेवाड़ी में नए बस अड्डे के निर्माण के लिए सरकार ने 65 करोड रुपए की राशि मंजूर कर बजट अलॉट कर दिया है। 17 एकड़ से अधिक भूमि पर बनने वाले रेवाड़ी बस अड्डे के परिसर में इलेक्ट्रिक बस के लिए भी 3 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है। पांच इलेक्ट्रिक बस रेवाड़ी में संचालित हो रही है। 30 और इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द ही रेवाड़ी के लोगों को सेवाएं देंगी। इलेक्ट्रिक बसों के अतिरिक्त रोडवेज के बेड़े में 30 नई बसों को भी शामिल किया जाएगा। बस अड्डे का निर्माण कार्य टेंडर प्रक्रिया के बाद जल्द ही आरंभ हो जाएगा। वे शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता के साथ एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मयंक गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिला पुलिस ने ई समन, ई-चालान तथा ई प्रॉसीक्यूशन को प्रभावी ढंग से लागू किया है। गंभीर मामलों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाहियां करवाई जा रही है। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए और आरोपियों की धर पकड़ के लिए लगभग तीन गुना स्टाफ बढ़ाया गया है। 1 महीने में ही 35 साइबर अपराधी पकड़े गए हैं। चोरों के गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है। कई मोस्ट वांटेड अपराधियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ड्रोन सर्वे करवरकर ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इनमें से दो ब्लैक स्पॉट को रिमूव कर दिया गया है और अन्य पांच पर कार्यवाही की जा रही है। एक्सपर्ट एजेंसी की सहायता से जिले में दोबारा से सर्वे करवरकर यातायात व्यवस्था को और सुरक्षित बनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंचायत विभाग की ओर से 76 गांवों में ई लाइब्रेरी बनाने का कार्य किया गया है। इनमें 13 प्रकाशको की प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित पुस्तक रखी जाएगी ताकि युवा विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर सके। अन्य गांव में भी ई लाइब्रेरी के लिए जगह चिन्हित की जा रही है। सभी गांव में लाइब्रेरी की व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि पंचायत शामलात योजना के तहत गांव में 500 गज से कम भूमि पर कब्जे के मामलों में नियमितीकरण किए जाने की योजना है। बशर्ते ऐसी भूमि पंचायत या अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए चिन्हित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि 29 करोड़ रुपए की लागत से जिले के गांव आसमपुर और प्राणपुरा में जलघर बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। इन जलघर में बुडॉली नहर से जलापूर्ति करके नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि हर घर ग्रहणी योजना के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं। इस योजना के तहत 500 रुपए के हिसाब से 1 साल में 12 सिलेंडर मिलेंगे। इसी प्रकार से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कि विवादों से समाधान योजना के तहत विवादों का समाधान करने के लिए पोर्टल पर अप्लाई किया जा सकता है। उपायुक्त ने बताया कि गत 100 दिनों के दौरान रेवाड़ी में 29 करोड रुपए की लागत से बने कर भवन तथा जीएसटी सुविधा केंद्र का उदघाटन, कोसली हल्के में 20 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत की 4 परियोजनाओं का उद्घाटन और 2 चुका है। गांव बोहका में 33 के.वी. सब स्टेशन, धवाना से मंदोला सड़क तथा बोहतवास अहीर में पी.एच.सी. तथा लिलोढ में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के भवन का उद्घाटन किया गया। गूगोढ से तुम्बाहेड़ी तक और मूसेपुर से हालूहेड़ा सम्पर्क सड़क का शिलान्यास किया गया। भांडोर, चिता डूंगरा, गोलियाकी, खोल, मनेठी, पुंसिका, नया गांव व मालपुरा में जिम का उदघाटन किया गया। इन सभी जिम के लिए बिल्डिंग के पुननिर्माण तथा उपकरणों एवं मशीनों की खरीद पर लगभग 1.50 करोड़ रुपए की लागत आई है। इसी प्रकार से हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड द्वारा 298 लाख रुपए की लागत से धारूहेड़ा सब स्टेशन की क्षमता बढ़ाई गई। बावल में 232 लाख रुपए और पाली गोठडा में 247 लाख रुपए की लागत से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार किया गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *