करनाल 31 जनवरी।    करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना ही हमारा ध्येय है। समस्याओं का समाधान बातचीत करने व बताने से होता है। इसलिए जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद लोकतंत्र की मजबूती के लिए काफी अहम है। विधायक शुक्रवार को प्रेम नगर स्थित केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल के कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनने उपरांत आमजन से बात कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि समस्या चाहे सार्वजनिक हो या निजी, उसका तय समय में निवारण ही सुशासन है। वर्तमान सरकार निरंतर सुशासन के पथ पर कार्य कर रही है। हर समस्या का एक निर्धारित समय में हल हो इसके लिए अधिकारियों को भी निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रतिदिन उनके द्वारा भी कार्यालय में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन से सीधे संवाद के लिए उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को ग्रामीण आंचल में रात्रि ठहराव के लिए कहा गया है। सीएम विंडो और सोशल मीडिया के माध्यम से भी मिल रही शिकायतों पर एक्शन लिया जा रहा है। जन प्रतिनिधि भी आमजन के बीच निरंतर पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का निवारण कर रहे हैं।
विधायक ने कहा कि आमजन की समस्याओं के प्रति गंभीरता को देखते हुए जनता का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसी के चलते आमजन अधिक से अधिक संख्या में जन प्रतिनिधियों के पास अपनी बात रखने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने आमजन से भी कहा कि आमजन के लिए विधायक के द्वार खुले हैं और समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर रामनगर-प्रेमनगर क्षेत्र के सैंकड़ो लोगों ने अपनी उम्मीदों और समस्याओं को सांझा किया। उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों को सुना और निवारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अमर ठक्कर, वरिष्ठ नेता भगवान दास अग्गी, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, दर्शन सिंह सहगल, मंडल अध्यक्ष मोहित सचदेवा, शहरी मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, जगदीश सभरवाल, समीर खुराना, मनमीत बावा, ललित चैधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *