3हजार के लगभग यूजी/पीजी विद्यार्थियों को डिग्री व 180 पीएचडी धारकों को मिलेगी पीएचडी उपाधि
कुरुक्षेत्र, 30 जनवरी।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 18 फरवरी 2025 को होने वाले 34वें दीक्षांत समारोह के लिए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार परीक्षा शाखा की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। दीक्षांत समारोह की तैयारियों के लिए सभी अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि दीक्षांत समारोह में लगभग 3हजार के लगभग यूजी/पीजी विद्यार्थियों को डिग्री तथा 180 पीएचडी धारकों को पीएचडी उपाधि, गोल्ड मेडल तथा मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि 28 जनवरी 2025 को हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में काउंसिल द्वारा कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा को अधिकार दिया गया था कि वह 34वें दीक्षांत समारोह में दो महान विभूतियों का चयन कर उन्हें कुवि द्वारा मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह संबंधी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *