हिट एण्ड रन मामलें मे संबंधित व्यक्ति व उसके परिवार को तय समय सीमा के अंदर मिलें मुआवजा
सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

करनाल, 30 जनवरी। उपायुक्त उत्तम सिंह ने कहा कि जिलें के सभी स्कूलों की बसों को चैक किया जाए कि उनके पास सभी संबंधित दस्तावेज हो तथा चालक के पास मान्यता प्राप्त लाईसेंस हो, इसके लिए सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों मे स्कूल बसों को नियमित रूप से चैक करें तथा उसकी  रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय मे भेजेंगे।
उपायुक्त वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित कर रहें थे। उन्होंने कहा कि स्कूल बस के अंदर सीटों के हिसाब से बच्चे हो, यह भी चेक करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने संबंधित एसडीएम को कहा कि जितनी भी ई-रिक्शा जिलें मे चल रही है उनके भी दस्तावेज चेक किए जाए। हिट एण्ड रन मामले में उन्होंने कहा कि गुड सेमेरिटन कानून के तहत संबंधित व्यक्ति व उसके परिवार को तय समय सीमा के अंदर मुआवजा राशि मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि सडक़ दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों की सहायता करने वाले व्यक्ति को उक्त कानून के तहत मिलने वाली 5 हजार रूपये की राशि के अलावा जिला प्रशासन द्वारा आगामी 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने पुलिस विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी को कहा कि जिलें की सभी ट्रेफिक लाईटस ठीक होनी चाहिए तथा सभी पर टाईमर होना चाहिए, इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय मे भेजें।  एनएच के अधिकारियों को कहा कि नेशनल हाईवे पर जितने भी अवैध कट है उन्हें तुरन्त प्रभाव से बंद करें तथा उनकी एक रिर्पोट कार्यालय में भी भेजें।
उपायुक्त ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि जिलें में गठित मोबाइल टीम दिन में विभिन्न जगहों पर जाकर विदाउट सीट बेल्ट और तेज गति से चलाने वाले वाहन चालकों के चालान करें। उन्होंने इंजीनियरिग विंग के अधिकारियों को कहा कि जहां पर भी सडक़े टूटी हुई है या सडक़ों के बीच गड्डा है, उन्हें भी दुरुस्त किया जाए ताकि सडक़ दुर्घटनाओं में होने वाले हादसों में कमी लाई जा सके। आमजन भी यातायात नियमों की पालना करें, पुलिस का मकसद चालान काटना नहीं है, अपितु यातायात नियमों की पालना करते हुए सडक़ दुर्घटनाओं को रोकना है।
उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियन्ता कहा कि गुढ़ा रोड़ वार्ड न0-10 नजदीक अनाज मंडी, इंद्री मे साईड रोड़ रिपेयर की जाए तथा असंध से मुंड़ रोड़ को भी रिपेयर करे। उन्होंने नगर निगम के कार्यकारी अभियन्ता को कहा कि पूर्ण सिंह एण्ड सन्स नजदीक नूर महल चौक के नजदीक जो सडक़ खराब है उसको रिपेयर किया जाए। गोगडीपुर पूल के नजदीक रामेश्वर लॉन्स के नजदीक रम्बल स्ट्रीप तथा स्पीड़ लीमिट बोडऱ् लगाए जाए। उन्होंने अधिकारियों को भी कहा कि रोड़ सेफटी से जुड़ा मामला उनके सज्ञान में आता है तो उस बिंदु को सडक़ सुरक्षा समिति के एजेंडों मे बैठक से पहले डलवाना सुनिश्चित करें ताकि उस समस्या का समाधान हो सकें।
बैठक में पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने कहा कि यातायात के नियम तोडऩे वालो के खिलाफ सख्त कारवाही की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि जिलें मे यातायात की नियमो की अनुपालना सुनिश्चित करवाई जाएं। इस अवसर पर एसडीएम अनुभव मेहता,एसडीएम अशोक मुंजाल, एसडीएम राजेश सोनी, एसडीएम राहुल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।
बॉक्स:
इस मौके पर आरटीए विजय देसवाल ने सभी बिंदुओं को पीपीटी के माध्यम से सभी के सामने रखा।  उन्होंने बताया कि आरटीए विभाग द्वारा दिसंबर माह में ओवर लोडिग के 741 चालान किए गए। उन्होंने बताया कि इन चालानों से 1 करोड़ 31 लाख 13 हजार रुपये की राशि का जुर्माना किया गया। इसके अलावा पुलिस विभाग द्वारा दिसंबर माह मे 13 हजार 720 चालान किए गए और 24 लाख 49 हजार 600 रुपये की राशि वसूल किए गये। उन्होंने कहा कि आईडीटीआर के द्वारा दिसंबर तक 3144 लोगों को ट्रेनिंग दी गई है।
बॉक्स:
आरटीए विजय देसवाल ने बताया कि बैठक में कुल 24 एजेंडों को शामिल किया गया, जिनमें से 9 एजेंडों के कार्यों को पूरा किया जा चुका है तथा 15 एजेंडों के कार्यों से संबंधित उपायुक्त उत्तम सिंह ने आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में शामिल नए एजेंडों से संबंधित कार्यों के बारे में कहा कि तय समय सीमा के अंदर इन कार्यों को पूरा करें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *