घरौंड़ा/ करनाल, 29 जनवरी। प्राचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह बागी के कुशल नेतृत्व तथा कार्यवाहक प्राचार्य नरेश सिंह के योग्य निर्देशन में राजकीय महिला महाविद्यालय, बसताड़ा में संयोजिका रचना एवं  सह- संयोजिका साइंस क्लब रेणु कुमारी के तत्वावधान में महाविद्यालय स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन करवाया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने क्वांटम डॉट्स,सोलर सिस्टम, वॉटर प्यूरीफायर, प्लांट रेजिस्टेंस, वॉलकेनिक इरेपशन आदि विषयों पर अपने मॉडल प्रदर्शित किये और उत्साहपूर्वक उनकी विवेचना करते हुए दैनिक जीवन में इनकी प्रासंगिकता बतायी। छात्राओं की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की झलक उनके प्रस्तुतिकरण में स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यवाहक प्राचार्य  नरेश सिंह के द्वारा विज्ञान और तकनीक के महत्व को रेखांकित किया गया और विद्यार्थियों को नवीनीकरण और नवाचार की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा दी गई।
इसके साथ ही आज महाविद्यालय में हर घर परिवार सूर्य नमस्कार योगाभ्यास की शृंखला महिला प्रकोष्ठ संयोजिका एवं एन.एस.एस. अधिकारी अनुराधा तथा योग क्लब समन्वयक डॉ. सतीश कुमार के संयुक्त प्रयासों से आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया। 27 जनवरी से प्रारंभ इस तीन दिवसीय योग शिविर में योगाचार्य दर्शन लाल योगी के सान्निध्य में छात्राओं के साथ – साथ शिक्षकगण ने भी सूर्य नमस्कार, विभिन्न योग क्रियाओं और योगासनों का अभ्यास कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया । छात्राओं को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करने के लिए स्वयं कार्यवाहक प्राचार्य श्री नरेश सिंह, शैक्षणिक तथा अशैक्षणिक स्टाफ के द्वारा सूर्य नमस्कार तथा अन्य योगासानों में प्रतिभाग लिया  गया। छात्राओं द्वारा योग शिविर का भरपूर आनंद लिया गया और भविष्य में भी ऐसे योग शिविर आयोजित कराए जाने अभिलाषा व्यक्त  की गई। योग शिविर का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर डॉक्टर हितेंद्र कुमार, श्री सुखराज, श्रीमती दीपा ढूल, श्रीमती पूजा रानी, डॉ विक्रम  एवं श्री पवन कुमार उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *