उतराखंड,पश्चिम बंगाल व बिहार मे बड़ी लूट व फिरोती के मामलो का आरोपी काबू ।

            जिला पुलिस की सहायता से उतराखंड,पश्चिम बंगाल व बिहार मे लूट व फिरोती के बड़ी वारदातों को अंजाम देने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । जिला पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने उतराखंड पुलिस के साथ मिलकर कई राज्यों में करोड़ो रुपये की लूट व फिरोती में शामिल आरोपी राहुल पुत्र दीपक वासी बेगुसराय बिहार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

        जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ने वर्ष 2023 में उतराखंड के देहरादून में रिलायंस ज्वैलर शोरूम से करीब 14.5 करोड़ रुपये की लूट हुई थी । इस लूट मामले में आरोपी राहुल वासी बेगुसराय बिहार का मुख्य आरोपी के रूप में नाम आया था। जिस सम्बन्ध में उतराखंड पुलिस आरोपी की तलाश में थी । उतराखंड पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि आरोपी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में छिपा हुआ है। इस सम्बन्ध में उतराखंड पुलिस ने हरियाणा पुलिस कुरुक्षेत्र से सहायता मांगी गई थी । गुप्त सुचना के आधार पर उतराखंड पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंची थी। जिसकी सहायता के लिए अपराध अन्वेषण शाखा-1 को उतराखंड पुलिस के साथ लगाया गया था। दिंनाक 28 जनवरी को देहरादून पुलिस के निरीक्षक प्रदीप सिंह रावत व अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी   निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की टीमों ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सयुंक्त अभियान चलाया । पुलिस की टीमों ने आरोपी राहुल पुत्र दीपक वासी बेगुसराय बिहार को अमीन रोड से कुरुक्षेत्र से काबू किया ।

       जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी राहुल के खिलाफ पश्चिम बंगाल, बिहार व उतराखंड में बड़ी लूट के कई मामले दर्ज है । आरोपी पर बिहार पुलिस व उतराखंड पुलिस द्वारा 1-1 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। आरोपी ने वर्ष 2023 में  उतराखंड के देहरादून में रिलायंस ज्वैलर शोरूम से करीब 14.5 करोड़ रुपये की लूट की थी। आरोपी द्वारा 2023 में पश्चिम बंगाल राज्य के रायगढ़ में रिलायंस ज्वैलर शोरूम से 25 करोड़ रूपए की लूट की थी। इसके अलावा आरोपी पर बिहार में लूट और फिरोती के 13 मामले दर्ज हैं जिनमे से 4 मामलों में आरोपी वांछित है ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *