ऑनलाइन चालान कटने के बाद कुछ वाहन चालक नहीं करते चालान का भुगतान
पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला ने ऐसे वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सेंट्रल मोटर व्हीकल (11वां संशोधन) नियम, 2020 की धारा 167(8) की पालना सुनिश्चित करें । पुलिस अधीक्षक ने थाना यातायात प्रभारी सहित सभी थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बकाया चालान को भरवाना सुनिश्चित करें अन्यथा पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
सड़क सुरक्षा को लेकर आम जनता दे सहयोग: वरुण सिंगला
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण विषय है। आमजन को सड़कों को सुरक्षित बनाने में अपना सहयोग देना चाहिए और वाहनों को निर्धारित गति सीमा में ही चलाना चाहिए। हरियाणा पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं व गतिविधियां आयोजित की जा रही है, लोग उसमें भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सेंट्रल मोटर व्हीकल (11वां संशोधन) नियम, 2020 की धारा 167(8) की पालना करने को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास बड़ी संख्या में ट्रैफिक चालान बकाया है जिनकी पेंडेसी कम करने के लिए पुलिस द्वारा जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। जिन वाहनों के ट्रैफिक चालान लंबित है वे समय रहते इन्हें भरना सुनिश्चित करें अन्यथा पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। ऐसे वाहन चालकों को नाकाबंदी के दौरान रोकते हुए उनसे ट्रैफिक के ऑनलाइन चालान भरने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वह जल्द से जल्द ट्रैफिक चालान भरना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें यात्रा के दौरान असुविधा ना हो।

पुलिस की महिला टीम ने मंगोली जट्टांन स्कूल में छात्राओं को किया जागरूक ।
सेफ सिटी टीम द्बारा शैक्षणिक स्थानो में दी जा रही महिला विरुद्व होने वाले अपराधो की जानकारी ।
जिला पुलिस द्वारा महिलाओं विशेष रुप से लडकियों को जागरुक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के मार्ग-निर्देश में जिला पुलिस की सेफ सिटी टीमों द्धारा शिक्षण संस्थानो मे महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। महिला पुलिस की टीमों द्बारा महिलाओं एवं बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चों व महिलाओं को समझाया जाता है कि बच्चे हर छोटी बड़ी बातें अपने माता-पिता से हर रोज सांझा करें ताकि कोई अनहोनी न हो।
कार्यक्रम के तहत दिनांक 28 जनवरी को सेफ सिटी की टीम ने बाबैन के मंगोली जट्टांन स्कूल में छात्राओं को महिला विरुद्ध होने अपराधों के बारे में जानकरी दी। पुलिस की टीम ने लड़कियों को सैल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण भी दिया। लड़कियों को सम्बोधित करते हुए सेफ सिटी टीम की हैड कांस्टेबल नीलम ने कहा कि पुलिस हमेशा आप के साथ है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग द्वारा दुर्गा-शक्ति एप्प लांच की गई है। उन्होंने कहा कि दुर्गा शक्ति एप्प का लाल बटन दबाने से आपको पुलिस मदद मिलेगी इसलिए आप खुद को दुर्गा शक्ति एप्प पर रजिस्टर कर लें। महिला विरुद्ध होने वाले अपराधो की सूचना किसी भी थाना के महिला हेल्प डेस्क, महिला थाना, महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 या डायल 112 पर दी जा सकती है। सूचना पर पुलिस तुरन्त कारवाई करेगी। पुलिस टीम ने महिला विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ताकि महिला विरुद्ध अपराधों पर रोक लग सके। पुलिस टीम ने छात्राओं को सडक सुरक्षा तथा साईबर अपराधों बारे भी जागरूक किया।

मोटरसाईकिल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद
जिला कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल नेतृत्व में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में दीपांशु उर्फ़ लक्की वासी जन्धेडी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 20 अगस्त 24 को थाना शाहबाद में दी अपनी शिकायत में अजय वासी शाहबाद ने बताया कि वह एमएन कॉलेज शाहबाद से बीए कर रहा है। दिनांक 16 अगस्त 24 को वह अपनी मोटरसाईकिल पर कॉलेज शाहबाद गया था। उसने अपनी मोटरसाईकिल एमएन कॉलेज की पार्किंग मे खडी की थी। जब वह वापस आया तो उसको उसकी मोटरसाईकिल वहां नही मिली। जिसको कोई नामपता नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच की गई। बाद में मामले की जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को दी गई।
दिनांक 28 जनवरी 2025 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक रणधीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, लखन सिंह, मुख्य सिपाही ललित कुमार, नरेश कुमार, प्रदीप कुमार व गुरमेल सिंह की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी दीपांशु उर्फ़ लक्की वासी जन्धेडी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा मोटरसाईकिल बरामद की गई । को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारगर भेज दिया ।

दुकान से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार ।
जिला पुलिस ने दुकान से चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल नेतृत्व में थाना कृष्णा गेट पुलिस की टीम ने दुकान से चोरी करने के आरोप में सोमपाल उर्फ़ कल्लू वासी इंद्रा कालोनी शोरगिर बस्ती थानेसर को गिरफ्तार करके चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 11 जनवरी को थाना कृष्णा गेट पुलिस को दी अपनी शिकायत में विकास शर्मा वासी महादेव मौहल्ला ने बताया कि उसकी पुराना बस स्टैंड कुरुक्षेत्र पर फोटो स्टूडियों एंव कोरियर की दुकान है। दिनांक 10 जनवरी की दोपहर में वह कोरियर देने के लिए गया था। जव वह वापस आया तो उसने देखा कि उसकी दुकान के गल्ले से नगदी व अन्य सामान कोई नामालूम चोर चोरी करके ले गया है। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच की गई थी।
दिनांक 27 जनवरी को थाना कृष्णा गेट प्रभारी के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह की टीम ने दुकान से चोरी करने के आरोप में सोमपाल उर्फ़ कल्लू वासी इंद्रा कालोनी शोरगिर बस्ती थानेसर को गिरफ्तार करके चोरीशुदा सामान बरामद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से चोरीशुदा सामान बरामद हुए। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

टयूबबैल कोठा से चोरी करने का 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार ।
जिला पुलिस ने टयूबबैल कोठा से चोरी करने का 3 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल नेतृत्व में थाना ईस्माइलाबाद पुलिस की टीम ने टयूबबैल कोठा से चोरी करने का 3 साल से फरार आरोपी महेंद्र सिंह वासी छ्छुपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 7 मई 2021 को थाना ईस्माइलाबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में राजकुमार वासी बसंतपुर जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसने मन्देडी में 12 किल्ले जमीन ठेके पर ली हुई है। दिनांक 6 मई 2021 को वह अपने कृषि औजार खेत में बने हुए टयूबबैल कोठा में रख अपने गांव बसन्तपुर आ गया था। अगली सुबह जब वह खेत पर वापस आया तो उसने देखा कि सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। किसी नामालूम चोर द्वारा टयूबबैल कोठा के अन्दर से कृषि औजारो को ताला तोडकर चोरी करने के नियत से ट्रक मे लोड करके ले जाने की कोशिश की बरसात होने की वजह से ट्रक कीचड मे फंस गया जिसको वह वहीं पर छोड़कर कर मौके से भाग गये । उसने उसी समय फोन करके मौके पर पुलिस को बुलाया। जिसकी शिकायत पर थाना ईस्माइलाबाद में मामला दर्ज करके जांच की गई।

दिनांक 27 जनवरी को थाना ईस्माइलाबाद प्रभारी के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक विजय कुमार व सहायक उप निरीक्षक जसबीर सिंह की टीम ने टयूबबैल कोठा से चोरी करने का 3 साल से फरार आरोपी महेंद्र सिंह वासी छ्छुपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *