मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन- तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे करनाल में विकास कार्य

करनाल, 14 जनवरी- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने बुधवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से करनाल के विकास कार्यों को लेकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की। इसके साथ-साथ उन्होंने मकर संक्रांति व लोहड़ी की हार्दिक बधाई भी दी।
विधायक जगमोहन आनंद ने मुलाकात के बाद बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से करनाल विधानसभा में चल रहे विकास कार्यों एवं करनाल के विकास को लेकर योजनाओं बारे विस्तार से चर्चा हुई। जिस पर उन्होंने विश्वास दिलाया कि करनाल के विकास कार्यों में पहले की ही तरह किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी बल्कि ओर तेज गति से विकास कार्य आगे बढ़ाए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समस्त करनालवासियों को भी मकर संक्रांति व लोहड़ी की हार्दिक बधाई दी।
उन्होंने कहा कि करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। दोनों का जब भी करनाल का दौरा होता है, करनाल को विकास परियोजनाओं की सौगात मिलती रहती है। पिछले दिनों भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल अपने करनाल दौरे के दौरान स्मार्ट सिटी के अंतर्गत 59 करोड़ की तीन परियोजनाओं की सौगात देकर गए थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *