भारत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित  की गई जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता

बाबैन, राकेश शर्मा
भारत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस प्रहलादपुर में पहला जिला स्तरीय स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2024 खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता की अध्यक्षता कॉलेज के डायरेक्टर रूबल शर्मा ने की। इस खेल प्रतियोगिता में भारत ग्रुप के चेयरमैन ओमनाथ सैनी, वाइस चेयरमैन भारत सैनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस खेल प्रतियोगिता में ब्लाक लाडवा, ब्लाक बाबैन, ब्लाक शाहाबाद व कुरुक्षेत्र से लगभग 50 टीमों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम को भारत इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी डिग्री कोर्स के प्रिंसिपल डॉ. सुरेश बेनीवाल और कोऑर्डिनेटर संदीप सैनी के प्रतिनिधित्व में सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग लेकर विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह आयोजन शिक्षा और खेल के महत्व को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। भारत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन ओमनाथ सैनी ने कहा हमें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि युवाओं में खेलों के प्रति इतनी रुचि है। हमें उम्मीद है कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में और भी बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। वाईस चेयरमैन भारत सैनी ने कहा कि हमें शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए जिससे हमारे शरीर का विकास होता है। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में खेलों के प्रति आत्मविश्वास जागृत होती है तथा शरीर के साथ साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि आज कल के युवा नशे की तरफ ज्यादा बढ रहे है मेरी युवाओं से अपील है कि सभी युवाआ नशे जैसी बुराई से दूर रहकर खेलों में भाग लें। इस मौके डारेक्टर रूबल शर्मा आज कल युवा पीढी मोबाईल फोन व नशे की तरफ बढ़ रही है जो युवाओं के लिए घातक साबित हो रही है। इसलिए हमारी संस्था के द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ताकि युवाओं का खेलों की तरफ रूझान बढे। इस आयोजन के माध्यम से भारत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और टीम वर्क के महत्व के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया है। हमें उम्मीद है कि यह आयोजन आने वाले वर्षों में और भी बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा और युवाओं को खेलों के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा। इस मौके पर विजेंद्र शर्मा, खेल कोच राजकिशन, सुनील कुमार व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *