सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत अनियमितता पाए जाने पर पांच स्कूल बसों का किया गया चालान

करनाल, 25 नवम्बर। हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य मीना कुमारी की  अध्यक्षता में सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी,खण्ड शिक्षा अधिकारी घरौंडा, बाल कल्याण समिति के  अध्यक्ष, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, आरटीए, फायर ब्रिगेड, यातायात पुलिस समेत अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ सुरक्षित वाहन के क्रियान्वयन पर मीटिंग ली गई। मीटिंग में स्कूल बसों का निरीक्षण करने बारे रणनीति व दिशा-निर्देश दिए गए। जिसके बाद संयुक्त टीम द्वारा घरौंडा ब्लॉक के दो स्कूलों में निरीक्षण किया गया। बता दें कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी पूरी तरह से लागू करवाने के प्रयास निरंतर जारी हैं।

हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बताया कि घरौंडा ब्लॉक के द सेंचुरी स्कूल तथा आर्य सैकेंडरी स्कूल का टीम द्वारा औचक निरीक्षण  किया  गया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्कूलों की बीस बसों की जांच की गई जिसमें वाहन फिटनेस, रूट प्लेट व टाइमिंग , बीमा ड्राइविंग लाइसेंस, फस्र्ट एड बॉक्स तथा सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक उपकरण, आवश्यक हेल्पलाइन नम्बर, चालक और परिचालक ड्रैस और आई कार्ड आदि की जांच की गई। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत पांच बसों का चालान किया गया।

उन्होंने बताया कि पॉलिसी के तहत प्रत्येक बस में एक लेडी अटेंडेंट का होना अति अनिवार्य है।  तीन बसों में लेडी अटेंडेंट न होने, एक बस में अग्निशामक यंत्र खराब पाये जाने तथा एक चालक का ड्राइविंग लाइसेंस न होने के कारण चालान किया गया। चालक व परिचालक तथा लेडी अटेंडेंट की पुलिस वेरिफिशन भी नहीं पाई गई। आयोग की टीम द्वारा दोनों स्कूल प्रबंधन को दो दिन के अंदर सभी खामियां दुरस्त कराने के निर्देश दिये गये।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *