हरियाणा के जिले करनाल में अपराधियों की प्रॉपर्टी प्रशासन के रडार पर है। शहर के मिनी बाइपास के नजदीक पासी कालोनी में जिला टाउन प्लानिंग विभाग ने अवैध प्रॉपर्टी पर पीला पंजा चला दिया। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध प्रॉपर्टी पर निर्माण करने वाले लोगों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों की माने तो आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों की प्रॉपर्टी को भी ध्वस्त किया जा रहा है और अवैध प्रॉपर्टी को भी निशाने पर लिया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

प्रॉपर्टी पर प्रशासन का चलता पीला पंजा।
प्रॉपर्टी पर प्रशासन का चलता पीला पंजा।

सोमवार शाम लगभग चार बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सैनी की अगुवाई में जिला नगर योजनाकार अधिकारी आरएस भाठ, CIA-2 इंचार्ज मोहन लाल, नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा मिनी बाइपास पर पासी कालोनी में पहुंचे। पासी कालोनी में अवैध रूप से बने भवन में व्यवसायिक गतिविधियां चल रही थीं। जिसमें एक हाल में जिम और एक छोटी दुकान में चिकन शॉप थी।

हालांकि नगरपालिका ने अवैध बिल्डिंग बनाने वाले लोगों को कई बार नोटिस जारी किए थे और बिल्डिंग को हटाकर नगरपालिका में सूचित करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अवैध निर्माण करने वालों ने नगरपालिका के नोटिसों पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद जिला नगर योजनाकार विभाग और नगरपालिका ने अवैध भवन पर पीला पंजा चलाकर इसे ध्वस्त कर दिया।

DTP अवैध प्रॉपर्टी पर कार्रवाई करते हुए।
DTP अवैध प्रॉपर्टी पर कार्रवाई करते हुए।

जमकर हुआ हंगामा
शाम को जब DTP पुलिस प्रशासन के साथ प्रॉपर्टी को ध्वस्त करने के लिए गए तो लोगों ने जमकर हंगामा किया। लेकिन पुलिस प्रशासन के आगे किसी की नहीं चली। बाद में लोगों ने प्रॉपर्टी को खाली कर दिया।

कई आपराधिक मामले भी दर्ज
प्रशासन द्वारा जिस अवैध प्रॉपर्टी पर पीला पंजा चलाया। वह राजेन्द्र नाम के व्यक्ति का है। राजेन्द्र पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। DTP ने बताया कि आरोपी को पहले कई बार नोटिस भी दिया। लेकिन उसके द्वारा निमार्ण को हटाया नहीं गया। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *