करनाल, 14 नवंबर-  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी इरम हसन ने बताया कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत को सर्वोच्च न्यायालय लीगल सर्विसेज कमेटी (एससीएलएससी) के अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत (एससीएलएससी) को मनोनीत भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना द्वारा किया गया है। इस आशय की अधिसूचना 12 नवंबर, 2024 को आधिकारिक राजपत्र में नालसा द्वारा प्रकाशित की गई थी।

इससे पहले यह पद न्यायमूर्ति बी. आर. गवई के पास था, जिन्हें हाल ही में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी इरम हसन ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति सभी के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, विशेष रूप से समाज के हाशिए पर पड़े और वंचित वर्गों के लिए, उन्हें देश के सर्वोच्च न्यायालय तक पहुंचने में वित्तीय या सामाजिक बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *