कुवि के धरोहर हरियाणा संग्रहालय में पगड़ी  व धोती बाँधने की कार्यशाला का हुआ समापन
कुरुक्षेत्र 14 नवंबर। 
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रोफ़ेसर सोमनाथ  सचदेवा के मार्गदर्शन में हरियाणा धरोहर संग्रहालय में हरियाणा की शान लोक परिधान  के अंतर्गत पगड़ी  व धोती बाँधने की कार्यशाला का समापन हुआ।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि कहा कि ऐसी कार्यशालाओं से  संस्कृति और संस्कार पनपते हैं। ऐसी कार्यशालाएं निरंतर आयोजित होती रहनी चाहिए। ताकि विद्यार्थियों में भी नैतिकता का अधिक से अधिक संचार हो सके।
कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि इतने कम समय में धरोहर का प्रयास बहुत ही सार्थक रहा है। उन्होंने लड़कियों द्वारा दूसरों के सिर पर इतनी सुंदर पगड़ी बाँधने की कला व प्रशिक्षण की सराहना की।  लोक परिधान हमें संस्कारों के साथ ज़िम्मेदारी निभाना भी सिखाते हैं और पगड़ी लोकलाज में सबसे बड़ा परिधान माना जाता है।
प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के विकास के साथ-साथ समाज के विकास में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है। विश्वविद्यालय का प्रयास हमेशा रहता है शिक्षा के साथ संस्कृति से जोड़ा जाएगा ताकि विद्यार्थी समय के अनुसार अपनी संस्कृति से जुड़े रहे ! विद्यार्थियों के हित के लिए कार्य निरंतर जारी रहेगा!
धरोहर की चेयरपर्सन डॉ. नीलम ढांडा ने कहा कि धरोहर का यह प्रयास है आने वाले समय में सार्थक सिद्ध होगा। आज हमारी बेटियां भी शिक्षा के साथ अपने परिधान से जुड़ रही है यह सुखद एहसास है क्योंकि बेटियां ऐसे कार्यों में से जुड़ती है तो  इस दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलता है।
धरोहर के क्यूरेटर डॉ. कुलदीप सिंह आर्य ने कहा कि कार्यशाला में प्रतिभागिता करने वाले विद्यार्थी बड़े उत्साहित नज़र आए और बड़ी रुचि से प्रशिक्षण लिया है उन्होंने कहा कि पारंपरिक परिधान कार्यशाला हमारे संस्कृति को विकसित करने का कार्य करेगी। क्यूरेटर डॉ आर्य ने समापन पर प्रशिक्षणकर्ताओ  से पगड़ी बाँधने  की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को पगड़ी व धरोहर का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें विधि  विभाग से मधु बाला  प्रथम,  आईआईएचएस  से नेंसी दूसरे  व आईआईएचएस से सारदे  तृतीय स्थान  पर रहे। पुरुष  वर्ग  में जसबीर  संगीत  विभाग  से  प्रथम, गुरप्रीत आईआईएचएस  से दूसरे और आलोक  आईटीटीआर से  तीसरे स्थान पर रहे।
प्रशिक्षक  हरिकेश  पपोसा  ने  कहा  की  इस  कार्यशाला  में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से बिहार , हिमाचल,  चंढीगढ, उत्तराखंड व  हरियाणा के  विद्यार्थियों  ने भाग लेकर अनेकता में  एकता  का  परिचय  दिखाते हुए  हरियाणवी  परिधान  को  बारीकी  से  सीखा।
इस अवसर  पर  डॉ सोमबीर जाखड, सुभाष  वर्मा, सुरेंद्र प्रतिभागी सारदे, विशाल, गुरप्रीत व नेंसी आईआईएचएस से, अनु शर्मा एनवायरमेंट साइंस, दिव्या  विधि विभाग, गुरबिन्द विधि विभाग, अलोक आईटीटीआर, लोकेश आईटीटीआर,  किरण फ़ाईन आर्टस, आईआईएचएस, प्रदीप पुरातत्व विभाग,  जसबीर संगीत एवं नृत्य  विभाग,  योगेश यूआईईटी से व सुरेंद्र मौजूद रहे।
कुवि की निशानेबाजी खिलाड़ी केतन ने 50 मीटर फ्री पिस्टल महिला स्पर्धा में जीता रजत पदक, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई
कुरुक्षेत्र, 14 नवम्बर।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की निशानेबाजी खिलाड़ी केतन, जो कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में विदेशी भाषा विभाग में फ्रेंच डिप्लोमा कोर्स कर रही छात्रा हैं, ने 26 सितंबर से 07 अक्टूबर 2024 तक पेरू के लीमा में आईएसएसएफ शूटिंग जूनियर विश्व चैम्पिियनशिप 2024 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 50 मीटर फ्री पिस्टल महिला स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने इस उपलब्धि के लिए केतन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें व उनके माता-पिता को शुभकामनाएं और बधाई दी। कुलपति ने प्रो. सोमनाथ ने केतन से शूटिंग में उनके करियर की शुरुआत और उनकी प्रेरणा के बारे में चर्चा की।
खेल निदेशक प्रो. डी.एस. राणा ने केतन को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।  प्रो. डीएस राणा ने बताया कि पिछले सत्र 2023-24 में उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय निशानेबाजी पुरुष और महिला चैम्पियनशिप 2023-24 में पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक भी हासिल किया और उन्होंने उत्तर पूर्व क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय निशानेबाजी पुरुष और महिला चैंपियनशिप 2023-24 में भी रजत पदक हासिल किया।
इस अवसर पर डॉ. राजेश सोबती और प्रो. दीवान भी मौजूद थे।
डलहौजी में संचालित केयू यूथ रेड क्रॉस कैंप का हुआ सफल समापन
कुरुक्षेत्र, 14 नवंबर।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस, यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट यूनिट द्वारा कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशन एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर एआर चौधरी के मार्गदर्शन में डलहौजी (हिमाचल प्रदेश) के यूथ होस्टल में पाँच दिवसीय यूथ रेड क्रॉस शिविर का सफल समापन हुआ। कैंप के सफल समापन पर कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने बधाई संदेश दिया। कुवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर एआर चौधरी जी ने निरंतर इस तरह के कैंप लगाने व युवाओं को प्रेरित करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शिविर में बतौर मुख्य अतिथि डलहौजी के कलेक्टर अनिल कुमार भारद्वाज ने कैम्प में विद्यार्थियों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी सामाजिक भागीदारी के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि यूथ होस्टल डलहौजी के मैनेजर देवेंद्र शर्मा ने भी विद्यार्थियों का हौंसला बढ़ाया।
कैंप निदेशक डॉ. कृष्णा अग्रवाल ने केयू की ओर से अतिथियों स्वागत किया। समापन समारोह में यूथ रेड क्रॉस स्वयंसेवकों द्वारा ग्रुप सोंग, ग्रुप डांस, सोलो सोंग, सोलो डांस, प्राथमिक सहायता पर नाटक एवं मिमिक्री जैसी प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन व प्राथमिक सहायता प्रशिक्षक एक्सपर्ट ऋतु भारद्वाज व डलहौजी यूथ होस्टल के मैनेजर देवेंद्र शर्मा जी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कैंप निदेशक डॉ कृष्णा अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। यूथ रेड क्रॉस स्वयंसेवक पारूल कपूर ने पूरे कैंप की रिपोर्ट पढ़ी।
बॉक्स
प्रतिभागियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रस्तुतियों के आधार पर पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पारूल कपूर, द्वितीय पुरस्कार ख्याति, तृतीय पुरस्कार साक्षी को मिला। एक्सटेम्पोर स्पीच प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रतिक्षा, द्वितीय पुरस्कार सागर, तृतीय पुरस्कार दिव्या को मिला। वहीं गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार विशाल, द्वितीय पुरस्कार नेहा परमार, तृतीय पुरस्कार मिली को मिला। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिली, द्वितीय पुरस्कार सिमरनजीत, तृतीय पुरस्कार मुस्कान, सांत्वना पुरस्कार राखी एवं नम्रता वर्मा को मिला। मिमिक्री एवं मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार भानु मागो, द्वितीय पुरस्कार देवेंद्र, तृतीय पुरस्कार बजरंग को मिला।
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सिमरनजीत, द्वितीय पुरस्कार अक्षय पखला, तृतीय पुरस्कार इपिंदर सिंह को मिला। वहीं 8 वरिष्ठ स्वयंसेवकों बजरंग, अक्षय पाखला, सेवानंद, इपिंदर सिंह, पारूल कपूर, जिज्ञासा, प्रतीक्षा व देवेंद्र को उनके निरंतर योगदान के लिए विशिष्ट पुरस्कार मिला। सागर तथा सचिन को बेस्ट पुरुष कैंपर अवार्ड और रेखा व  जयश्री अग्रवाल को बेस्ट महिला कैंपर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *