हरियाणा के जिले करनाल में एक वकील पर पेचकस और सुए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वकील का इलाज करनाल के सिविल अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार वकील JP सिंह की जमीन बजीदा रोड पर नई अनाज मंडी में पीछे है। जहां पर कुछ कॉलोनाइजर अवैध कॉलोनी काट रहे थे। उसी के विरोध में वकील जेपी सिंह हुड्डा विभाग के JE विक्रम सिंह के साथ नोटिस लेकर गया था। जब विभाग के JE ने कॉलोनाइजरों से कॉलोनी के कागजात मांगे तो उस दौरान वकील पर 8 से 10 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

वकील की कमर पर पेचकस और सुए से किए वार।
वकील की कमर पर पेचकस और सुए से किए वार।

लॉरेंस से सबंध होने का लगाया आरोप
अस्पताल में घायल वकील जेपी सिंह ने बताया कि कॉलोनाइजर संजीव ने उसके साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। वकील ने कहा जहां पर कॉलोनाइजर कॉलोनी काट रहे हैं वह अवैध है और वहां पर उसकी जमीन भी है। जिसको लेकर उनका विवाद चल रहा था। वकील ने आरोप लगाया कि पहले भी कई बार संजीव ने उसे धमकी दी है। वह कहता कि उसके लॉरेंस के साथ संबंध है। उसके मामले में टांग मत अड़ा, नहीं तो अच्छा नहीं होगा।

वीडियो बनाई तो किया जानलेवा हमला
वकील ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब शुक्रवार शाम को वह HSVP विभाग के JE विक्रम के साथ इस कॉलोनी को नोटिस लेकर पहुंचे। यहां JE विक्रम ने आरोपियों से कॉलोनी के कागजात मांगे, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा पाए। जब वह कॉलोनी में हो रहे निमार्ण कार्य की वीडियो बनाने लगा तो आरोपी संजीव सहित अन्य 8 से 10 लोगों ने उस पर पेचकस व सुए से हमला कर दिया।

वकील को अस्पताल में लेकर आते परिजन।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *