एकादशी का व्रत करने से सभी पापों से मिलती है मुक्ति : पंडित दीपक पांडे
करनाल, 28 अक्तूबर : शहर की पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में रमा एकादशी बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। एकादशी पर मंदिर व बाबा श्याम के स्वरूप को फूलों से सजाया और महकाया गया। सुबह से लेकर शाम तक खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। एकादशी के उपलक्ष्य में मंदिर में कीर्तन का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर कीर्तन का आनंद उठाया। सुबह से लेकर प्रभु इच्छा तक श्रद्धालुओं ने श्याम बाबा का गुणगान किया। कीर्तन के दौरान हुए गुणगान के माध्यम से श्रद्धालुओं को रमा एकादशी महत्व बताया गया। मंदिर कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर पंडित दीपक पांडे ने कहा कि कार्तिक मास में आने वाली पहली एकादशी यानी रमा एकादशी का विशेष महत्व है। इस व्रत को करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही वह इसी जीवन में सुख सुविधाओं को भोगता है। रमा एकादशी का व्रत रखने वालों को एकादशी तिथि के दिन इस व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। इस अवसर पर मंदिर के मुख्य सेवक देसराज गुप्ता, अनिल गर्ग, महिंद्र गुप्ता, रामकरण गोयल, पवन गर्ग, हरीश गुप्ता व पवन गोयल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *