कुरूक्षेत्र, 30 अक्तुबर 2024: श्री हनुमान सेवा समिति द्वारा ब्रह्मसरोवर स्थित सिद्धपीठ श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मॊत्सव दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए प्रंबधक विजय कुृमार शर्मा व पुजारी डा. हिमांशु शर्मा ने बताया कि मंदिर के संरक्षक एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं.प्रेम कुमार शर्मा के सान्निध्य में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ, 56 भोग प्रसाद एवं विशाल भंडारा हनुमान जन्मॊत्सव पर बुधवार 30 अक्टूबर 2024 को होगा इससे पूर्व सुबह 7 बजे हनुमान जी का श्रृंगार एवं गणवेश धारण होगा, 7:30 बजे ध्वजारोहण, 8 बजे खिचडी-चाय-मिष्ठान का जलपान, 10:00 बजे सुंदरकांड पाठ आरंभ होगा, दोपहर 12 बजे 56 भोग प्रसाद एवं 12:30 बजे विशाल भंडारा होगा 02 नवंबर 2024 शनिवार को अन्नकूट दोपहर 12 बजे विशाल भंडारा होगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। जो भी श्रद्धालू भक्तजन इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग देना चाहते है वो उपरोक्त क्यू आर कोड पर सहयोग अर्पित कर सकते है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *