हरियाणा के रोहतक बार एसोसिएशन में चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन वापसी का समय है। जिसके बाद चुनावी मैदान में डटे हुए उम्मीदवारों की स्थिति भी तय हो जाएगी। चुनाव को लेकर वकीलों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधान सहित 5 पदों पर चुनाव के लिए कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, सह सचिव व पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए 16 दिसंबर को चुनाव होगा। जिसमें कुल 3083 वकील मतदान करेंगे। प्रधानी के लिए लोकेंद्र सिंह फौगाट व संजीव बत्तरा मैदान में है। जिनके बीच मुकाबला होगा। वहीं प्रधान, सह सचिव व पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए 2-2 आवेदन किए हैं। वहीं सबसे ज्यादा 5 दावेदार महासचिव पद पर हैं।

प्रधान पद के लिए नामांकन
1. लोकेंद्र सिंह फौगाट
2. संजीव बत्तरा

उप प्रधान पद के लिए नामांकन
1. अजय ओहलान
2. करण सिंह नारंग
3. विजय कुमार छिकारा

महासचिव पद के लिए नामांकन
1. अनिल कुमार शर्मा
2. चेतना
3. एतबार सिंह
4. राज करण पंघाल
5. रोहित सुहाग

सह सचिव पद के लिए नामांकन
1. सुशीला देवी
2. यामिनी

पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
1. सतीश कुमार तंवर
2. सतीश कुमार

3083 मतदाता
चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह नेहरा, सह चुनाव अधिकारी आरएन सैनी व जयपाल शर्मा ने बताया कि वोटिंग लिस्ट 3058 सदस्यों की जारी हुई थी। उससे अलग 25 सदस्यों की आपत्तियां दर्ज हुई थी कि उन्होंने समय पर वार्षिक सदस्यता फीस जमा कराई है। लेकिन वोटिंग लिस्ट में उनके नाम नहीं हैं। बार काउंसिल ने इन 25 सदस्यों को वोट डालने का अधिकार दिया है। जिसके बाद अब मतदाता सूची में 3083 सदस्य हो गए है।

5 बजे के बाद परिणाम होगा घोषित
16 दिसंबर को रोहतक बार एसोसिएशन में चुनाव होगा। चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इसमें लंच टाइम 1.30 से 2 बजे का होगा। मतों की गिनती 5 बजे के बाद होगी। वहीं 16 दिसंबर को ही चुनाव के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। वहीं नए पदाधिकारी भी मिल जाएंगे।

आजीवन सदस्यों के लिए बनेगा आदर्श मतदान केंद्र
चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह नेहरा ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन में होने वाले वार्षिक चुनाव में बार काउंसिल द्वारा जारी हिदायतों का सख्ती से पालन होगा। सभी संभावित उम्मीदवारों से आग्रह किया कि वो भी इसका पालन करें। मतदाता सूची में करीब 150 आजीवन सदस्य हैं। जिनके लिए एक विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिसमें आदर्श मतदान केंद्र बनाया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *