15 मंडियां व खरीद केन्द्रों पर 378107.37 एमटी धान की हुई आवक, 149100 एमटी धान का हुआ उठान, अबतक 53150 किसान धान की फसल को लेकर पहुंचे खरीद केन्द्र
अंबाला, 20 अक्तूबर।
 उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि अम्बाला जिले 15 मंण्डियों व खरीद के न्द्रों पर सरकारी व अन्य एजेन्सियों द्वारा अब तक 333811.2 मीट्रिक टन धान को खरीद लिया हैं। इन मंण्डियों में अब तक 53150 किसान 378107.37 एमटी धान लेकर पहुंच चुके हैं। अहम पहलू है कि इन मंण्डियों में एजेन्सियों द्वारा 149100 मीट्रिक टन धान के उठान कार्य को पूरा कर लिया हैं।
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने सभी एजेन्सियों के अधिकारियों को धान उठान कार्य में तेजी लाने के आदेश देते हुए कहा कि मण्डियों से धान खरीदने के बाद लिफ्टिंग के कार्य में जरा सी भी देरी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही किसानों की फसल के भुगतान राशि भी निर्धारित समयवधि के अन्दर खातों में जमा होनी चाहिए। जो भी एजेन्सी उठान व भुगतान कार्य में लापरवाही बरतेगी उस एजेन्सी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 19 अक्तूबर तक अम्बाला छावनी से 27506 एमटी, अम्बाला शहर से 63779 एमटी, नन्यौला मंडी से 7259 एमटी, साहा मंडी से 38907 एमटी, मुलाना मंडी से 37568 एमटी, बराड़ा मंडी से 39026 एमटी धान खरीदा जा चूका हैं।
उन्होंने कहा कि तलहेड़ी मंडी से 12207 एमटी, केसरी मंडी से 6145 एमटी, उगाला मंडी से 5204.2 एमटी, सरधेेड़ी मंडी से 5899 एमटी, भरेड़ीकलां से 7920 एमटी, नारायणगढ़ मंडी से 42251 एमटी, शहजादपुर मंडी से 17679 एमटी, कड़ासन मंडी से 16400 एमटी, बेरखेडी मंडी से 6061 एमटी धान की खरीद का कार्य पूरा किया गया हैं। उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग ने 167917.2 एमटी, फुड फारमर ने 26013 एमटी, हैफेड 156827 एमटी, हैफेड फारमर ने 25881 एमटी, हरियाणा वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने 9067 एमटी धान खरीद ली हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *