हाफ मैराथन में करनाल फिट रनर ग्रुप के 8 लोगों ने लिया भाग
करनाल, 20 अक्तूबर : दिल्ली में रविवार को सम्पन्न हुई वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन रंग दे दिल्ली के माध्यम से हर उम्र के लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। इस हाफ मैराथन में देशभर के हर उम्र के धावकों ने भाग लिया। जिसके माध्यम से लोगों को तनाव मुक्त रहने के साथ-साथ स्वस्थ रहने का संदेश दिया। करनाल से जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. बलबीर सिंह विर्क व करनाल के सिविल हॉस्पिटल में मनोरोग विशेषज्ञ डा. मनन गुप्ता व प्रवेश गाबा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने शरीर को फिट रखने के लिए दौड़ लगाना बेहद जरूरी है। क्योंकि आज के दौर में हर व्यक्ति तनाव से ग्रस्त है। यदि हम दौड़ को दैनिक जीवन में प्रयोग करेंगे तो हमारा शरीर पूरी तरह से फिट रहेगा और तनाव भी मुक्त होगा। उन्होंने बताया कि वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में करनाल फिट रनर ग्रुप के 8 सदस्यों ने भाग लिया। इस ग्रुप में 50 से 60 सदस्य शामिल है। ये लोग अपने आपको फिट रखने के लिए व्यायाम और दौड़ में हिस्सा लेते है। उन्होंने बताया कि इस टीम के सदस्य देशभर में होने वाली मैराथन, वॉक थ्रोन जैसे इवेंट में भाग लेते रहते है। जानकारी देते हुए प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डा. मनन गुप्ता ने कहा कि आज तनाव भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने की जरूरत है। स्वस्थ रहने के लिए सबसे ज्यादा स्पोर्ट्स गतिविधियां जरूरी है। इस मौके पर प्रवेश गाबा ने बताया कि आज के दौर में युवा मोबाइल की तरफ अग्रसर हो रहे है। उन्हें चाहिए कि वह मोबाइल का ज्यादा प्रयोग न करके अपने शरीर की तरफ ध्यान दें और शरीर को फिट रखने के लिए व्यायाम और दौड़ में हिस्सा लें। फील्ड में होने वाले खेलों में अधिक से अधिक भाग लें, जिससे शरीर स्वस्थ रह सके। इस अवसर पर डा. बलबीर सिंह विर्क, सिविल हॉस्पिटल में मनोरोग विशेषज्ञ डा. मनन गुप्ता, प्रवेश गाबा, सुमित मान, राहुल शर्मा, अंकित सरीन, वरूण सरीन, सन्नी सहगल मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *