कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने से बाद आए पुलिस प्रशासन, अरोड़ा ने दी चेतावनी। बोले, डीएपी खाद के लिए मारे मारे घूम रहे हैं किसान, सरकार को पहले से ही करना चाहिये था डीएपी खाद का प्रबंध
डॉ. राजेश वधवा/कुरुक्षेत्र।
थानेसर से कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक अशोक अरोड़ा ने अपनी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि जिन विपरीत परिस्थितियों में कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ मेहनत करके कांग्रेस को विजय दिलवाई है ,उसके लिए वह कार्यकर्ताओं को सैल्यूट करते हैं।
अशोक अरोड़ा पंजाबी धर्मशाला में हल्का थानेसर के कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनादेश को चोरी किया है।  पूरे प्रदेश में और थानेसर हल्के में कांग्रेस की लहर चल रही थी, परंतु अप्रत्याशित चुनाव नतीजे आने से सारी जनता हैरान है।  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने ईवीएम में सेटिंग करके जनादेश को चोरी किया है।  अशोक अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत के कारण ही कांग्रेस को थानेसर हल्के में विजय प्राप्त हुई है।जिस प्रकार से चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ने गुंडागर्दी की, वह शर्मनाक है। चुनाव से कुछ दिन पहले बाहरी गुंडे वाहनों के काफिले में लोगों को धमकाते घूमते रहे। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। जिस प्रकार से मनीष रोड की टांगे सरेआम तोड़ दी गई, उससे  दुखद घटना कोई हो नहीं सकती लेकिन पुलिस ने आज तक आरोपियों को गिरफ्तार तक नहीं किया। उल्टे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं।
बॉक्स
कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा:- अरोड़ा।
थानेसर से नवनिर्वाचित विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि पुलिस दबाव के कारण कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है । उन्होंने इस मामले को लेकर एसपी से बातचीत की थी।  अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने एसपी  को स्पष्ट रूप से कह दिया है कि वह पूर्व भाजपा विधायक सुभाष सुधा से एक ही बार में लिस्ट लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर ले। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। उनका कानून में तो विश्वास है लेकिन पुलिडी अधिकारियों पर विश्वास नहीं है। कांग्रेसी कार्यकर्ता मनीष रोड की सरेआम टांगे तोड़ने वाले आरोपी खुले घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं रही।  दूसरी ओर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करके उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। अरोड़ा ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिल चुके हैं और भविष्य में जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री से मिलकर सारा मामला जानकारी में लाया जाएगा। किसी भी कीमत पर कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।
बॉक्स
डीएपी खाद के लिए मारे मारे घूम रहे हैं किसान:-अरोड़ा
विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि अपने आप को किसान हितैषी   बताने वाली भाजपा की सरकार के राज में डीएपी खाद की बड़ी कमी है। गेहूँ की  बिजाई का सीजन शुरू हो चुका है।  किसान डीएपी लेने के लिए  मारे मारे फिर रहे हैं।  उन्हें ब्लैक में खाद खरीदनी पड़ रही है।  उन्होंने कहा कि गेहूं के बिजाई की सीजन को देखते हुए सरकार को डीएपी का सीजन से पहले इंतजाम करना चाहिए था, लेकिन भाजपा सरकार को किसानों की कोई  चिंता नहीं है।
बॉक्स
एकजुट होकर लड़ेंगे नगर परिषद का चुनाव:-अशोक अरोड़ा
थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं का  आभार जताते हुए कहा की अब कांग्रेसी कार्यकर्ता एकजुट होकर नगर परिषद का चुनाव लड़ेंगे, और नगर परिषद चुनाव में भी जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूर्ण रूप से संगठित है।  सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे।  अरोड़ा ने कहा कि नगर  परिषद में व्यापक भ्रष्टाचार है। उसे दूर करने के लिए नगर परिषद के चुनाव में जीत हासिल करके सुधा परिवार का कब्जा छुड़वाया जाएगा।
बॉक्स
कानून व्यवस्था का पिट चुका है दीवाला:-अरोड़ा
अशोक अरोड़ा ने कहा कि जिस प्रकार से इस्माईलाबाद में कांग्रेसी नेता के पिता हरबिलास  महल को सरेआम गोलियों से उड़ा दिया गया है इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। कुरुक्षेत्र जिले में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। अपराधियों के हौसले बुलंद है और उन्हें पुलिस का खौफ नहीं है।
फोटो परिचय:- थानेसर के नवनिर्वाचित कांग्रेसी विधायक अशोक अरोड़ा पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ता की  बैठक को संबोधित करते हुए

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *