हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव मीरपुर के पूर्व सरपंच कंवर सिंह को उनके ही गांव के एक शख्स ने जान से मारने की धमकी देते हुए गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, आरोपी ने लोहे की कुर्सी से उन पर अटैक करने की भी कोशिश की। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मीरपुर के पूर्व सरपंच कंवर सिंह ने बताया कि वह शाम के वक्त अपने साथी उत्तम सिंह के साथ गांव में ही उनके पेट्रोल पंप पर बैठा था। इसी दौरान शराब के नशे में चूर उनके ही गांव का रहने वाला जितेंद्र वहां पहुंचा और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।

लोहे की कुर्सी मारने की कोशिश
कंवर सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपी जितेंद्र ने पास में ही रखी लोहे की कुर्सी उठाकर उन दोनों पर हमला करने की भी कोशिश की। इस दौरान वह बचकर भाग गए। आरोपी उसके बाद भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देता रहा। कंवर सिंह ने बताया कि जितेंद्र के साथ उनकी चुनावी रंजिश चली आ रही है। थाना धारूहेड़ा के अंतगर्त आने वाली मीरपुर चौकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *