विपुल गोयल बोले : युवाओं को एक कलम से सरकारी नौकरियां देकर एक नया इतिहास रचने का काम किया
करनाल, 19 अक्टूबर : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश की जनता ने अपना भरपूर आशीर्वाद देकर भाजपा की सरकार बनाई है, उसी के चलते प्रदेश की नायब सरकार जनता के हर सपने को पूरा करेगी और प्रदेश को विकास की राह पर बहुत आगे तक लेकर जाएगी। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल शनिवार को तरावड़ी पहुंचे जहां महिला सशक्तिकरण के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह कश्यप ने अपने सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं के साथ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का फूल-मालाओं और बुके देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शमशेर सिंह कश्यप ने विपुल गोयल को कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश को आगे ले जाने में विपुल गोयल का अहम योगदान रहेगा। इस बीच कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे प्रदेश के सभी नागरिकों के हमेशा आभारी रहेंगे। इस प्रदेश की जनता ने भाजपा को तीसरी बार मौका देकर एक नया इतिहास रचने का अवसर दिया है। इतना बड़ा जनसमर्थन पहले कभी भी लगातार तीसरी बार किसी भी राजनीतिक दल को नहीं मिला। इस प्रदेश की जनता ने जिन उम्मीदों के साथ दूसरी बार नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई, उन उम्मीदों पर सरकार खरा उतरेगी। इस सरकार ने जो वायदे किए थे, मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पदभार संभालते ही पूरे करने शुरू कर दिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 25 हजार युवाओं को एक कलम से सरकारी नौकरियां देकर एक नया इतिहास रचने का काम किया है। इन युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां मिली है। आज इन युवाओं के घर दिवाली का माहौल है। इससे पहले पिछली सरकारों में युवाओं को पर्ची और खर्ची के आधार पर ही नौकरियां मिलती थी। यह सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी। इस अवसर पर कुलदीप, साहिल, शिव कुमार, सुमित पवन, सुभाष, राज कुमार, विनोद, अनिल, सुनील, देसराज प्रजापत सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बॉक्स
भाजपा की जनहितैषी नीतियों से हो रहा प्रदेश के लोगों का भला : महिला सशक्तिकरण के प्रदेश अध्यक्ष शमशेर सिंह कश्यप ने कहा कि जिन युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली है, भाजपा सरकार की बिना खर्ची व बिना पर्ची की नीति का ही परिणाम है और सरकार जन आकांक्षाओं और अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया था और भाजपा सरकार ने तीसरी बार प्रदेश की कमान संभालते ही युवाओं के सपनों को संवारने का काम किया है। भाजपा की जनहितैषी नीतियां प्रदेश के लोगों का भला करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर है और भाजपा भविष्य में भी युवाओं  को रोजगार दिलाकर उनके सपनों को पूरा करने का काम करेगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *