हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां खंड में एक जमीनी विवाद में बिजली मंत्री के समर्थक नेता और भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष के परिवार के बीच झगड़ा हो गया है। झगड़ा जमीन पर कब्जे को लेकर हुआ है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।

वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को पीट रहे हैं और मौके पर पुलिस उन्हें छुड़वाने का प्रयास कर रही है। घटना में दोनों पक्षों के करीब 3 लोग घायल है। जिसमें भाजपा नेता का भाई भी शामिल है। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने इस मामले में लखबीर सिंह की शिकायत पर श्वेता चुघ, भाजपा नेता निर्मल सिंह बसरा, गुरतेज सिंह, लखविंद्र सिंह, अमरीक सिंह, जगदीप सिंह, अवतार सिंह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। घटना 7 दिसंबर की है।

जमीनी विवाद में झगड़ते हुए दोनों पक्ष
जमीनी विवाद में झगड़ते हुए दोनों पक्ष

दोनों जता रहे मालिकाना हक
सिरसा जिले के रानियां खंड में रणजीत सिंह समर्थक बूटा सिंह व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह बसरा के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के लोग उस जमीन पर अपना अपना मालिकाना दावा जता रहे थे। 7 दिसंबर को जमीन पर मालिकाना हक जताते हुए भाजपा नेता निर्मल सिंह बसरा के लोग खेत की जुताई करने लग गए, जबकि बिजली मंत्री के समथर्क नेताओं ने उस पर अपना हक जताया। पुलिस पहुंची।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मामला मारपीट तक बढ़ गया। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को अलग-अलग करने में लगी रही। परंतु जब तक मामला खत्म होता, तब तक दोनों पक्षों के लोगों को चोटें लग गई। घायलों को सिरसा के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।

भाजपा हाईकमान के पास पहुंचा मामला
भाजपा रानियां नगर मंडल अध्यक्ष और बिजली मंत्री के समर्थक नेताओं के बीच जमीनी विवाद पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। जमीनी विवाद में मारपीट का यह मामला भाजपा हाईकमान तक पहुंच गया है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *