अम्बाला, 10 अक्तूबर कमांडिग अधिकारी अम्बाला छावनी कर्नल परमिन्द्र सिंह ने कहा कि सशस्त्र सेनाओं में सेवाएं देने के लिए युवा पीढ़ी को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इन सेवाओं के लिए युवा पीढ़ी को अपने आप को तैयार करना होगा।
कर्नल परमिन्द्र सिंह वीरवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान अंबाला शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले कर्नल परमिन्द्र सिंह संस्थान के एनसीसी कैड़ेटस से रूबरू हुए और युवाओं को सशस्त्र सेनाओं मे भर्ती होने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस लैक्चर मे राजकीय आईटीआई व डीएवी कॉलेज, एस. ए जैन अंबाला से एनसीसी कैडेटस उपस्थित रहे । मुख्य वक्ता ने कैडेटस को सशस्त्र सेनाओं के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी देकर उसके भर्ती नियमो के बारे मे बताया। इस अवसर पर संस्थान प्रधानाचार्य डा0 राजीव सपरा ने भी कैडेट्स को बहुमुल्य जानकारी दी। इस अवसर पर संस्थान के एनसीसी अधिकारी कैप्टन जगजीत सिहं नारंग, कैप्टन विजेन्द्र नरवाल, हवलदार जगदीश प्रसाद व बड़ी संख्या मे कैड़ेटस मौजूद थे।
