जिले के गांव भैरवी के समीप सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सदर थाना में मामला दर्ज कर बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा है। मंगलवार को गांव बलकरा निवासी 36 वर्षीय सन्नी अपने मामा के पास खेड़ी बुरा गया हुआ था। वहां से देर शाम करीब 8 बजे वह अपने मामा के बेटे राकेश के साथ बाइक पर सवार होकर गांव आ रहा था।

इस दौरान जब वह गांव भैरवी के समीप पहुंचे तो एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय उनकी बाइक ट्राली की रस्सी में उलझ गई। जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *