जिला पुलिस ने विदेश आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना शहर थानेसर पुलिस की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोप मे रुपिंदर औजला वासी हलालपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शांतिनगर थानेसर वासी महिला ने थाना शहर थानेसर में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहती थी। इसके लिए उसने ओजला इमिग्रेसनसे संपर्क किया। उनके बीच विदेश भेजने के लिए 21 लाख रूपए में के इकरारनामा हुआ। इसके बाद 2 लाख रूपये कुछ समय बाद 4 लाख रुपये रुपिंदर औजला पुत्र सुरेश कुमार को उसके ऑफिस में दे दिए तथा बाकी के आस्ट्रेलिया जाने के बाद देने बारे बात तय हुई। इसके बाद दोषी ने उसके बेटे का इन्डोनेशिया का वीजा लगवा दिया तथा इन्डोनेशिया जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए बात की । एक महीने तक इन्डोनेशिया में रहने बाद जब उन्होंने दोषी ऑस्ट्रेलिया भेजने बारे बात की तो उसने उनसे ना तो उसका वीजा लगवाया और ना ही टिकट दी। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक कृष्ण कुमार को सौंपी गई। बाद में

थाना शहर थानेसर प्रभारी के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, तेजबीर सिंह व मुख्य सिपाही अमरीक सिंह की टीम ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधङी करने के आरोपी रुपिंदर औजला पुत्र सुरेश कुमार वासी हलालपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से 7 हजार रुपये बरामद हुए । आरोपी की माननीय अदालत मे पेश करके अदालत के आदेश से 1 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *