जिला पुलिस ने जानलेवा हमला करने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना शहर थानेसर की टीम ने जानलेवा हमला करने के आरोप मे मयंक सलारिया वासी सलारपुर, अभिनव उर्फ़ अभी वासी समसीपुर, पवित्र नरवाल वासी नियर सैनी स्कूल कुरुक्षेत्र व आर्यन शर्मा वासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 अगस्त को थाना शहर थानेसर में रमन मैहला पुत्र सुभाष चन्द वासी पलवल पुलिस को दि अपनी शिकायत में बताया कि उसने चैतन्य स्टडी सेन्टर के पास किराये पर कमरा ले रखा है । दिनांक 22 अगस्त को वह अपने कमरे में सोया हुआ था । उसी समय 10-15 लडके उसके कर्मे में आए और उसके ऊपर लाठी, डंडे. गंडासी व तलवार से हमला कर दिया। हमले की वजह से उसको काफी चोटे आई। उसके शौर मचाने पर वह उसको जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गये थे। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार को सौपी गई ।

थाना शहर थानेसर प्रभारी के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार की टीम ने जानलेवा हमला करने के आरोप मे मयंक सलारिया वासी सलारपुर, अभिनव उर्फ़ अभी वासी समसीपुर, पवित्र नरवाल वासी नियर सैनी स्कूल कुरुक्षेत्र व आर्यन शर्मा वासी कुरुक्षेत्र को मामले में शामिल तपतीश किये गये । पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के दौरान वारदात में प्रयोग की गई 2 मोटरसाईकिल, 2 गणडासी, 1 घन वा 1 बिन्डा को बरामद कर लिया है। आगे मामले की जांच जारी है ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *